Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

Match Highlights- गुजरात-कोलकाता मैच की 15 बड़ी बातें

राजकोट। आईपीएल 10 में शुक्रवार को कोलकाता नाईट राइडर्स ने गुजरात लायंस को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी। गौतम गंभीर और क्रिस लिन ने गुजरात के गेंदबाजों का पस्त कर दिया। दोनों खिलाड़ियों ने 14.5 ओवरों में 184 रन का लक्ष्य हासिल करके टीम को जीत दिलाई।

केकेआर की ओर से क्रिस लिन ने 93 और गौतम गंभीर ने 76 रनों की नाबाद पारी खेली। गुजरात ने 20 ओवरों में चार विकेट खोकर 183 रन बनाए थे।

1. केकेआर ने गुजरात को 10 विकेट से हराया।

2. टी20 के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर 10 विकेट रहते हासिल किया गया।

3. पावर प्ले के दौरान कोलकाता नाइट राइडर्स ने 73 रन जुटाकर अपना एक नया रिकॉर्ड बनाया है। इसके पहले 2012 में केकेआर ने पुणे के खिलाफ 68 रन बनाए थे।

4. टी20 मैचों में ऐसा तीसरी बार हुआ है कि क्रिस लिन ने ओपनिंग की है।

5. दिनेश कार्तिक ने आज 25 बॉल में 47 रन बनाए। उनका औसत 11.28 का रहा। 25 गेंदों की पारी में यह उनका दूसरा सर्वश्रेष्ठ स्कोर था।

6. आखिरी चार ओवरों में गुजरात लायंस ने 53 रन बनाए।

7. गुजरात लायंस में चौथे विकेट के लिए सुरेश रैना और दिनेश कार्तिक के बीच 87 रनों की साझेदारी हुई। यह टीम की इस नंबर पर सर्वश्रेष्ठ साझेदारी है।

8. विराट कोहली के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए सुरेश रैना आईपीएल में 4110 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए।

9. पावर प्ले सीजन के दौरान गुजरात लायंस का स्कोर रेट 8.29 था।

10. अपनी पारी के दौरान गुजरात लायंस ने पहले पावर प्ले में 52 रन जुटाए और एक विकेट गंवाया।

11. सुरेश रैना ने 41 बॉल पर 50 रन बनाए।

12. रैना दो बार आउट होने से बचे। केकेआर के फील्डर दो बार उनका कैच पकड़ने में नाकाम रहे।

13. 76 रनों की पारी में गौतम गंभीर ने 48 गेंदों का सामना किया और 12 चौके लगाए।

14. क्रिस लिन ने 93 रनों की पारी में 41 गेदों का सामना किया। इस दौरान उन्होंने 6 चौके और 8 छक्के जड़े।

15. केकेआर की शानदार जीत के लिए क्रिस लिन को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:16 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+