जडेजा के नए लुक का कोहली ने जमकर उड़ाया मजाक, वीडियो वायरल
राजकोट। विराट कोहली का अगर खेल आक्रामक है तो वहीं उनका मिजाज काफी मजाकिया भी हैं। अक्सर वो अपने टीम के खिलाड़ियों के साथ मस्ती करते दिखते हैं। ऐसा ही एक नजारा दिखा राजकोट के मैदान पर।
जहां आरसीबी के कप्तान विराट कोहली उस वक्त तेजी से हंसने लगे जब मैदान पर उन्हें गुजरात लांयस के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा दिखाई दिए। दरअसल कोहली की हंसी का फव्वारा इसलिए फूटा क्योंकि जडेजा वहां एकदम अनोखे लुक में नजर आए। नए लुक में जडेजा के बाल पहले से छोटे और दाढ़ी-मूछ भी नए स्टाइल में नजर आ रही थी।
कोहली के हंसने वाली तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही
जिसे देखकर कोहली हंसने लगे और उन्हें देखकर बाकी खिलाड़ी भी, कोहली के हंसने वाली तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
बेंगलुरु ने 21 रन से जीता
मालूम हो कि मंगलवार को राजकोट में हुआ ये मैच बेंगलुरु ने 21 रन से जीता। पहले बैटिंग करते हुए बेंगलुरु ने 2 विकेट खोकर 213 रन बनाए। गेल ने 77 और विराट ने 64 रन की इनिंग खेली। जवाब, में गुजरात की टीम 192 रन पर ऑलआउट हो गई। जडेजा ने 29 रन बनाए।
देखें वीडियो
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
