For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 11: राजस्थान रॉयल्स ने स्टीव स्मिथ को बनाया अपना कप्तान

नई दिल्ली। स्पॉट फिक्सिंग के मामले में दो साल का बैन झेलने के बाद वापसी कर रही राजस्थान रॉयल्स की टीम ने शनिवार शाम को अपने कप्तान की घोषणा कर दी। जी हां, आईपीएल सीजन 11 के लिए राजस्थान की टीम के कप्तान ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के धाकड़ कप्तान स्टीव स्मिथ होंगे। स्टीव स्मिथ को आगामी आईपीएल 2018 के लिए राजस्थान रॉयल्स के कप्तान के रूप में नामित किया गया है। 2008 के विजेता शेन वार्न को उनके संरक्षक के रूप में नियुक्त करने के कुछ हफ्ते बाद ये घोषणा की गई है। टीम ने कप्तान के नाम का ऐलान बिल्कुल अलग अंदाज में किया।

राजस्थान रॉयल्स ने अपने कप्तान का ऐलान टीवी शो 'फिर हल्ला बोल- रिटर्न ऑफ द रॉयल्स' के जरिए किया। आईपीएल इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ जब किसी टीम के कप्तान का ऐलान टीवी शो के जरिए किया गया। इस मौके पर टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन और प्रशांत चोपड़ा भी मौजूद रहे। वहीं टीम के सह मालिक प्रशांत बडाले और मेंटर मोहम्मद कैफ भी मौजूद रहे। स्टीव स्मिथ को राजस्थान की टीम ने रिटेन किया था और अब उनको कप्तानी का जिम्मा सौंपा है।

2 साल बाद वापसी कर रही राजस्थान रॉयल्स ने कुल 23 खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया है। इस साल के आईपीएल नीलामी में राजस्थान रॉयल्स ने सबको चौंकाते हुए सबसे महंगे खिलाड़ी बेन स्टोक्स को 12.5 करोड़ रुपये में खरीदा था। वहीं राजस्थान रॉयल्स फ्रेंचाइजी ने जयदेव उनादकट को 11.50 करोड़ रुपये टीम में शामिल किया था। वहीं स्मिथ को टीम ने 12 करोड़ रूपए में रिटेन किया। टीम में अंजिक्य रहाणे, स्टीव स्मिथ, बेन स्टोक्स, जयदेव उनादकट, संजू सैमसन, डार्सी शॉर्ट, जोस बटलर जैसे दिग्गज खिलाड़ी हैं।

टीम का कप्तान बनाए जाने के बाद स्मिथ ने कहा- ''टीम में वापस आकर बहुत अच्छा लग रहा है। मैंने जयपुर में एक रॉयल खिलाड़ी के रूप में कभी नहीं खेला है और मैं इसको लेकर उत्साहित हूं। प्रशंसकों का हमें समर्थन देने के लिए मैं इंतजार नहीं कर सकता।"

Story first published: Saturday, February 24, 2018, 20:30 [IST]
Other articles published on Feb 24, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+