IPL 2018: ओपनिंग सेरेमनी में शामिल नहीं होगे विराट कोहली सहित ये 4 कप्तान, वजह है बड़ी!
नई दिल्ली। आईपीएल के 11वें सीजन की शुरुआत में थोड़ा ही वक्त बचा है लेकिन उससे पहले बड़ी खबर सामने आ रही है। खबरों के मुताबिक आईपीएल ओपनिंग सेरेमनी में विराट कोहली सहित 4 टीमों के कप्तान हिस्सा नहीं लेंगे। गौरतलब है कि आईपीएल में खेले गए अब तक के 10 सीजन में हर बार ओपनिंग सेरेमनी में सभी टीम टीमों के कप्तान शपथ लेते हैं।
लेकिन इस बार सीजन 11 में चार कप्तानों की यह शपथ वीडियो मैसेज के जरिए होगी। कुल मिलाकर आठ टीमों में से चार टीमों के कप्तान आईपीएल ओपनिंग सेरेमनी में मौजूद नहीं रहेंगे। इसके पीछे एक खास वजह बताई जा रही है।
दरअसल बीसीसीआई ने पहले ओपनिंग सेरेमनी का कार्यक्रम छह अप्रैल को बनाया था लेकिन सुप्रीम कोर्ट की बनाई प्रशासकों की समिति यानी सीओए ने इस रद्द कर दिया। अब ओपनिंग सेरेमनी सात अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगी और इसके कुछ ही देर बाद मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। उसके अगले दिन दो मुकाबले हैं।
न्यूज 18 की खबर के मुताबिक बीसीसीआई की योजना है कि आठ अप्रैल को जिन टीमों के मुकाबले हैं उनके कप्तान एक दिन पहले अपनी टीमों से जुड़ जाएं। आपको बता दें कि आईपीएल शेड्यूल के मुताबिक आठ अप्रैल को आरसीबी (कप्तान विराट कोहली), दिल्ली डेविल्स (कप्तान गौतम गंभीर), कोलकाता नाइट राइडर्स (कप्तान दिनेश कार्तिक) और किंग्स इलेवन पंजाब (कप्तान आर अश्विन) के मुकाबले हैं। इस हिसाब से इन चारो टीमों के कप्तान ओपनिंग सेरेमनी में दिखाई नहीं देंगे और इनकी शपथ के रिकॉर्ड किए हुए मैसेज ही दिखाए जाएंगे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
