For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2018: दिल्ली के खिलाफ पहले मैच में पंजाब की ओपनिंग करेंगे वीरेंदर सहवाग, लेकिन फैंस ने उठाए सवाल

नई दिल्ली। दुनिया के सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में शुमार रहे पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंदर सहावग एक बार फिर से दर्शकों को एंटरचेन करने आ रहे हैं। वैसे तो वीरू ने 2015 में ही क्रिकेट को अलविदा कह दिया था लेकिन अब एक बेदह खास वजह से केवल एक मैच के लिए ओपनिंग करते नजर आएंगे। दरअसल सहवाग 8 अप्रैल को दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ किंग्स इलेवन पंजाब के पहले मैच में ओपनिंग करेंगे। इसकी जानकारी खुद किंग्स इलेवन पंजाब ने ट्वीट करके दी है और कहा है कि पहले मैच में एरॉन फिंच की गैरमौजूदगी में सहवाग टीम की ओपनिंग की जिम्मेदारी निभाएंगे।

किंग्स इलेवन की वेबसाइट पर जारी खबर में लिखा है कि 8 अप्रैल को मोहाली में दिल्ली के खिलाफ पंजाब का पहला मैच है। इस मैच में पंजाब के ओपनर एरॉन फिंच नहीं खेल पाएंगे। इसलिए टीम मैनेजमेंट ने फैसला लिया है कि सहवाग इस मैच में ओपनिंग करेंगे। सहवाग ने कुछ दिन पहले ही आइस क्रिकेट के मैच में 31 बॉलों पर 62 रनों की पारी खेली थी। सहवाग ने इस फैसले से पहले नेट्स पर प्रैक्टिस की तो वहां भी वो पूरे फॉर्म में दिखे।

किंग्स इलेवन पंजाब द्वारा जारी रिलीज के मुताबिक ये फैसला मोहाली में टीम के तैयारी कैंप के दौरान टीम के कप्तान रविचंद्रन अश्विन, कोच ब्रैड हॉज और टीम मैनेजमेंट द्वारा लिया गया। सहवाग जो किंग्स इलेवन पंजाब के क्रिकेट ऑपरेशंस के प्रमुख हैं, भी इस बैठक में मौजूद थे। सहवाग आखिरी बार मैदान में इस साल फरवरी में सेंट मोरित्ज आइस क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान नजर आए थे। जब उन्होंने शाहिद अफरीदी इलेनव के खिलाफ पहले मैच में 31 गेंदों में 62 रन और दूसरे मैच में 22 गेंदों में 46 रन की तूफानी पारी खेली थी।

लेकिन..... लेकिन जहां एक तरफ सहवाग के फैंस इस बात से खुश हैं कि उन्हें एक बार फिर से वीरू को बैटिंग करते देखने को मिलेगा तो वहीं कई लोग ये भी बता रहे हैं कि आज 1 अप्रैल यानी अप्रैल फूल डे पर किया गया मजाक है। हालांकि जहां टीम ने अप्रैल फूल वाली बात का कोई जवाब नहीं दिया है तो वहीं क्रिकेटर युवराज सिंह ने भी ट्वीट करके हुआ कहा है कि सहवाग नेट्स में कड़ी मेहनत कर रहे हैं और उन्हें को फिर से खेलते देखने का वह इंतजार कर रहे हैं।

खबर के मुताबिक टीम के सीईओ सतीश मेनन ने भी इस फैसले पर हामी भर दी है। हालांकि अधिकतर फैंस इस खबर को अप्रैल फूल बता रहे हैं। अब देखना होगा कि क्या ये खबर सच है? अगर सच है तो फिर वीरू को दोबारा बैटिंग करते देखना मजेदार होगा।

Story first published: Sunday, April 1, 2018, 16:26 [IST]
Other articles published on Apr 1, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+