
युवराज जीत चुके हैं 2 बार
युवराज सिंह ने हारने वाली टीम में दो बार मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता है। उन्होंने 2008 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और 2011 में दिल्ली डेयरडेविल्स से हारने के बावजूद मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता। शिखर ने मंगलवार को 61 गेंदों पर 106 रन बनाए। उन्होंने मैच में 12 चौके और तीन छक्के लगाए। उन्होंने आईपीएल में 5,000 रन का आंकड़ा भी पार किया। वह आईपीएल में लगातार दो मैचों में शतक बनाने वाले पहले खिलाड़ी भी हैं। उन्होंने इससे पहले 17 अक्टूबर को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शतक बनाया था।

आईपीएल में हारने वाली टीम में होने के बावजूद मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जीतने वाले खिलाड़ी -
1. एल्बी मोर्कल - राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ, 2008 (प्रदर्शन - 71 रन और 2 विकेट)
2. श्रीवास्तव गोस्वामी - दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ, 2008 (प्रदर्शन - 52 रन)
3. युवराज सिंह - बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, 2008 (प्रदर्शन - 50 रन और 3 विकेट)
4. अनिल कुंबले - डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ, 2009 (प्रदर्शन - नाबाद 1 रन और 4 विकेट)
5. यूसुफ पठान - मुंबई इंडियंस के खिलाफ, 2010 (प्रदर्शन - 100 रन)

जंपा भी लिस्ट में शामिल
6. युवराज सिंह - दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ, 2011 (प्रदर्शन - नाबाद 66 और 4 विकेट)
7. राहुल शर्मा - बनाम मुंबई इंडियंस, 2011 (प्रदर्शन - 2 विकेट)
8. डेल स्टेन - बनाम मुंबई इंडियंस, 2012 (प्रदर्शन - 3 रन और 2 विकेट)
9. सुनील नरेन - बनाम किंग्स इलेवन पंजाब, 2012 (प्रदर्शन - 5 विकेट)
10. विराट कोहली - गुजराज लायंस के खिलाफ, 2016 (प्रदर्शन - 100 नॉट आउट)
11. हाशिम अमला - सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ, 2016 (प्रदर्शन - 96 रन)
12. क्रिस मॉरिस - गुजरात लायंस के खिलाफ, 2016 (प्रदर्शन - नाबाद 82 रन और 2 विकेट)
13. एडम ज़म्पा - सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ, 2016 (प्रदर्शन - 6 विकेट)
14. अंकित राजपूत - सनराइजर्स हैदराबाद, 2018 (प्रदर्शन - 8 रन और 5 विकेट)


Click it and Unblock the Notifications
