भारत के खिलाफ गेंदबाजी को तैयार टेट
सिडनी, 13 दिसंबरः आस्ट्रेलिया के तूफानी गेंदबाज शान टेट ने कहा है कि वह तेज और उछालभरी घरेलू पिचों पर भारत की मजबूत बल्लेबाजी से लोहा लेने को तैयार हैं."द आस्ट्रेलियन" ने टेट के हवाले से कहा कि भारतीय टीम अपने देश में सपाट पिचों पर खेलने की आदी हैं और यहां आस्ट्रेलिया में उन्हें तेज और उछालभरी पिचों पर खेलना पड़ेगा. उन्होंने कहा कि भारत की मजबूत बल्लेबाजी के खिलाफ गेंदबाजी करना दिलचस्प होगा. शार्ट बाल खेलने में उनकी परेशानी के बारे में बहुत सारी बातें कही जा रही हैं और अगर मुझे मौका मिला तो उनकी इस कमजोरी का पूरा फायदा उठाने की कोशिश करुंगा.
मात्र दो टेस्ट खेलने के बाद टेट को कोहनी में चोट के कारण टीम से बाहर होना पड़ा था, लेकिन चोट से पूरी तरह उबरने के बाद इस रफ्तार के सौदागर को हाल ही में टीम में शामिल किया गया है. टेट ने कहा कि मेरी चोट अब पूरी तरह ठीक हो चुकी है. पिछले दो सप्ताह से मैंने कोई दर्द महसूस नहीं किया है. मैं आशा करता हूं कि मेरी कोहनी में अब दर्द नहीं उभरेगा.
अगर उन्हें भारत के खिलाफ टेस्ट में टीम में चुना जाता है तो दो साल से अधिक समय बाद उनकी टेस्ट टीम में वापसी होगी. उन्होंने अपना अंतिम टेस्ट 2005 एशेज सीरीज के दौरान इंग्लैंड के खिलाफ ओवल में खेला था.
न्यूजीलैंड के खिलाफ गत मंगलवार को पर्थ में हुए 20-20 मैच में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने पहले ही ओवर में दो कीवी खिलाड़ियों को पैवेलियन का रास्ता दिखाया था. उनके शुक्रवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले एकदिवसीय अपने घरेलू मैदान ओवल एडीलेड में खेलने की संभावना है.
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications