रोम मास्टर्स : फाइनल में पहुंचे नडाल
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक लगातार पांचवीं बार प्रतियोगिता के फाइनल में जगह बनाने के लिए नडाल को हालांकि लातविया के एर्नेट्स गुल्बिल को हराने के लिए काफी जोर-आजमाइश करनी पड़ी। नडाल ने यह मैच 6-4, 3-6, 6-4 से जीता।
खिताबी मुकाबले में नडाल का सामना अपने ही देश के डेविड फेरर से होगी। फेरर ने एक अन्य स्पेनी खिलाड़ी फर्नाडो वर्दास्को को दो सेटों में 7-5, 6-3 से हराया। फेरर पहली बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचे हैं।
वर्दास्को के लिए यह सत्र अच्छा नहीं रहा है। वह तीन सप्ताह के भीतर तीसरी बार फाइनल में पहुंचने से चूके हैं। इससे पहले उन्हें मोंटे कार्लो में सेमीफाइनल में नडाल और बार्सिलोना ओपन में रोबिन सोल्डरलिंग के हाथों हार मिली थी।
बहरहाल, मैच के बाद नडाल ने स्वीकार किया कि उनका खेल स्तरीय नहीं रहा। नडाल ने कहा, "मेरे लिए यह काफी कठिन मैच था। मैं अपनी उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा। गुल्बिस के खिलाफ खेलना हमेशा कठिन रहा है। उनकी सर्विस बेहद चुनौतीपूर्ण है।"
रोम मास्टर्स में हमेशा से स्पेनी खिलाड़ियों की धूम रही है। स्पेन के खिलाड़ियों ने पिछले 10 वर्षो में यहां आठ बार खिताबी जीत हासिल की है।
नडाल ने 2005 से 2007 तक लगातार तीन बार और फिर 2009 में यहां खिताब जीता है जबकि कार्लोस मोया ने 2004, फेलिक्स मैंटिला ने 2003 और जुआन कार्लोस फरेरो ने 2001 में यहां चैम्पियन बनने का गौरव हासिल किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications