गेल के तूफान में उड़ गया पंजाब, RCB ने KXIP को 138 रन से हराया

नयी दिल्ली। आईपीएल मुकाबले के 40वें मैच में आज क्रिस गेल की आंधी चली। गेल की आंधी ने पंजाब को उड़ा कर रख दिया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु शानदार जीत हासिल की और पंजाब को 138 रनों से हरा दिया।

गेल ने 57 गेंदों में 117 रन ठोक दिए तो एबी डिविलियर्स ने 24 गेंदों में नाबाद 47 रन बनाए। वहीं श्रीनाथ अरविंद और मिचेल स्टार्क ने 4-4 विकेट लेकर पंजाब की कमर तोड़ दी।

टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए बेंगलुरु ने निर्धारित 20 ओवर्स में 3 विकेट के नुकसान पर 226 रन बनाए। जवाब में पंजाब की पूरी टीम 13.4 ओवर्स में 88 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। तूफानी बल्लेबाजी के लिए गेल को मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया।

बेंगलुरु को पहला झटका कप्तान विराट कोहली के रूप में लगा। कोहली 30 गेंदों में 32 रन बनाकर संदीप शर्मा की गेंद पर बोल्ड हो गए। कोहली ने 3 चौके व 1 छक्का लगाया।

Story first published: Wednesday, May 6, 2015, 23:56 [IST]
Other articles published on May 6, 2015
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+