जानिये आपके ये 10 चहेते क्रिकेटर प्रति मिनट कितना कमाते हैं
लखनऊ। क्रिकेट के मैदान पर खिलाड़ी अपने प्रदर्शन के दम पर एक बड़ा प्रशंसक वर्ग अपने पीछे खड़ा करते हैं। जिसके चलते बड़े-बड़े ब्रांड उन्हें अपना ब्रांड अंबेसडर नियुक्त करते हैं। यह ब्रांड इन खिलाड़ियों को काफी बड़ी राशि पर अंबेसडर नियुक्त किया जाता है। टी20 क्रिकेट के आने के बाद खिलाड़ियों की कमाई में जबरदस्त इजाफा हुआ है।
जानिये आपके चहेते क्रिकेट सितारे क्या बिजनेस करते हैं
पिछले पांच से सात सालों में इस क्रिकेट के फॉर्मेट ने जबरदस्त पैसा खिलाड़ियों को पहुंचाने में मदद की है। टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी मौजूदा समय में ना सिर्फ सबसे अधिक पैसा पाने वाले खिलाड़ी हैं बल्कि पिछले दो दशकों में सबसे अमीर क्रिकेटर बनकर उभरे हैं। उन्हें फोर्ब्स की लिस्ट में 23वां स्थान प्राप्त हुआ था। आईये डालते हैं ऐसे ही खिलाड़ियों पर जिनकी प्रति दिन की कमाई आपको चौंका देगी।

माइकल क्लार्क
क्लार्क की सालाना कमाई 2.9 मिलियन डॉलर है यानि प्रति मिनट वह 367.57 रुपए कमाते हैं।

युवराज सिंह
युवी की सालाना कमाई 3.8 मिलियन है यानि हर मिनट वह 481.19 रुपए कमाते हैं।

गौतम गंभीर
गंभीर की सालाना इंकम 4 मिलियन डॉलर यानि प्रति मिनट 633.15 रुपए है।

एबी डिविलियर्स
डिविलियर्स की सालाना कमाई 5.5 मिलियन डॉलर यानि प्रति मिनट 696.71 रुपए है।

शेन वॉटसन
वाटसन की सालाना कमाई 5.5 मिलियन डॉलर है, हर मिनट उनकी कमाई 696.71 रुपए है।

वीरेंद्र सहवाग
सहवाग की साला इंकम 5.8 मिलियन डॉलर है, प्रति मिनट वह 734.71 रुपए कमाते हैं।

शाहिद अफऱीदी
अफरीदी की सालाना इंकम 6.3 मिलियन डॉलर है। प्रति मिनट वह 789.19 रुपए कमाते हैं।

क्रिस गेल
गेल की सालाना कमाई 7.5 मिलियन डॉलर, प्रति मिनट कमाई 950.34 रुपए है।

एमएस धोनी
धोनी की सालाना कमाई 28.7 मिलियन है, प्रति मिनट वह 3638.30 रुपए कमाते हैं।

विराट कोहली
कोहली की सालाना इंकम 49.1 मिलियन डालर है। वह प्रति मिनट 5811 रुपए कमाते हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications