29 के हुए टीम इंडिया के हिटमैन रोहित शर्मा, पत्नी रितिका ने दिया बर्थ डे सरप्राइज
नयी दिल्ली। टीम इंडिया के स्टार ओपनर बल्लेबाज और आईपीएल में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने अपना 29वां जन्मदिन मनाया। रोहित को अपने बर्थडे पर उनकी पत्नी ने सरप्राइज पार्टी गिफ्ट की। रोहित को पत्नी रितिका सजदेह ने रोहित को उनके जन्मदिन पर सरप्राइज देते उनके करीबी दोस्तों के साथ होटल पहुंची। दोनों ने मिलकर केक काटा। रोहित ने बर्थडे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की। रोहित शर्मा की पत्नी उन्हें शेयर करने को है तैयार
नागपुर के रहने वाले इन दिनों आईपीएल में बिजी है। मुंबई इंडियंस की कप्तानी संभाल रहे रोहित ने अपने करियर में कई उतार-चढ़ाव देखें है। पिछले सात सालों से क्रिकेट खेल रहे रोहित के नाम पर डबल सेंचुरी का रिकॉर्ड है। उन्होंने वनडे में 209 रनों की शानदार परी खेली तो वहीं टेस्ट क्रिकेट में रोहित ने 177 रन बनाए।
टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा का नाम कई लड़कियों के साथ जुड़ा, लेकिन सबसे ज्यादा हंगामा उस वक्त हआ जब रोहित और मॉर्डल सोफिया हयात की तस्वीरें लीक हुई। सोफिया ने खुद को रोहित शर्मा की गर्लफ्रेंड बताया, लेकिन बाद मे रोहित ने सोफिया को केवल फैन बताकर सबको चुप कर दिया। हलांकि अब रोहित की शादी हो चुकी है और वो अपनी पत्नी रितिका के साथ बेहद खुश है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
