नयी दिल्ली। आईपीएल के दूसरे मुकाबले में आज चेन्नई सुपरकिंग्स ने दिल्ली डेयरडेविल्स को रोमांचक मुकाबले में 1 रन से हराकर जीत हासिल कर ली। चेन्नई के चेपक स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में 151 रनों की पीछा करते हुए दिल्ली की टीम को आखिरी गेंद पर जीत के लिए 6 रनों की जरूरत थी लेकिन एल्बी मोर्केल के बल्ले से चौका निकला।
दिल्ली की शुरुआत खराब रही। जबकि आशीष नेहरा ने चेन्नई की ओर से 3 विकेट लिए। दिल्ली के लिए मयंक अग्रवाल और चिदंबरम गौतम ने पारी का आगाज किया। लेकिन वो अच्छी शुरुआत नहीं दे पाए. दिल्ली की ओर से एल्बी 55 गेंद पर 73 रन बनाकर नाबाद रहे।
देखें स्कोर
दिल्ली डेयरडेविल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी महेंद्र सिंह धोनी की सेना सीएसके ने 7 विकेट खोकर दिल्ली के सामने 151 रनों का लक्ष्य खड़ा किया था।
जबकि चेन्नई सुपरकिंग्स को सलामी बल्लेबाज ड्वेन स्मिथ ने शानदार शुरुआत दिलाई। चेन्नई सुपरकिंग्स ने 150 रन बनाए और दिल्ली के सामने 151 रनों की चुनौती रखी, लेकिन गेंदबाजों की बदौलत ये मुकाबला शुरु से ही चेन्नई की ओर झुकता दिखा।