तो अब सचिन-धोनी के बाद पर्दे पर दिखेगी युवराज की लाइफ..
नई दिल्ली। इन दिनों क्रिकेटर्स की लाइफ पर बायोपिक बनाने का मौसम आया हुआ है। महेन्द्र सिंह धोनी, मोहम्मद अजहरूद्दीन और सचिन तेंदुलकर के बाद एक और क्रिकेटर ने अपनी बायोपिक पर फिल्म बनाने की बात कही है।
चोटिल युवराज ने मंगेतर हैजल संग करवाया प्री-वेडिंग फोटोशूट
और उस क्रिकेटर का नाम है हरफनमौला खिलाड़ी युवराज सिंह, जिन्होंने कहा कि वो भी संन्यास लेने के बाद अपनी बायोपिक बनाएंगे। रीयल लाइफ के रीयल फाइटर युवराज सिंह ने कैंसर की जंग में फतेह हासिल की है।
वो अपने ऊपर 'द टेस्ट ऑफ माई लाइफ' किताब भी लिख चुके हैं। एक इवेंट में बात करते हुए युवी ने कहा कि निश्चित तौर पर वो अपनी हर बात फिल्मों के माध्यम से लोगों से कहना चाहेंगे लेकिन अभी उनका पूरा फोकस क्रिकेट पर है। चोट के कारण आईपीएल से बाहर चल रहे युवराज सिंह इस सीजन का पहला मैच 6 मई को सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेलेंगे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
