Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL में नहीं खेल पाने का शमी को मिलेगा दो करोड़ का मुआवजा

नई दिल्ली। टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को आईपीएल में चोट की वजह से नहीं खेल पाना फायदे का सौदा साबित होता दिख रहा है। बीसीसीआई उन्हें आईपीएल में नहीं खेल पाने के मुआवजे के तौर पर 2 करोड़ 23 लाख रुपए देगी। दरअसल शामी को आईसीसी विश्वकप 2015 के दौरान चोट लगी थी जिसके चलते वह आईपीएल नहीं खेल पाये थे।

ऐसे में बतौर मुआवजे के तौर पर बीसीसीआई उन्हें दो करोड़ 23 लाख 12 हजार 500 रुपए का भुगतान करेगी। शमी विश्वकप के अलावा ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के दौरे पर धारदार गेंदबाजी की थी। विश्वकप में उन्होंने कुल 17 विकेट हासिल किये थे और इस टूर्नामेंट में सर्वाधिक विकेट लेने वालों की लिस्ट में वह पांचवे स्थान पर थे।

लंबे समय तक चोट से जूझ रहे शमी ने आखिरकार टीम इंडिया में वापसी की है और वह 21 जुलाई को होने वाले पहले टेस्ट मैच में गेंदबाजी करेंगे जोकि एंटीगुआ में खेला जाना है। शामी के अलावा जवागल श्रीनाथ को 26 लाख और पूर्व रणजी स्पिनर एन अनंतापदमनाभन को 26 लाख रुपए का मुआवजा मिलेगा।

मोहम्मद शमी के साथ साथ बीसीसीआई ने कुछ और भी खिलाड़ियों और ऑफ़िशियल्स के भुगतान का विवरण पेश किया है जिनमें प्रमुख हैं, जवागल श्रीनाथ (26 लाख) और केरल के पूर्व रणजी स्पिनर के एन अनंतापदमनाभन (26 लाख)।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:14 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+