जानें छक्का लगाने से पहले क्या सोचते हैं विराट कोहली?
नयी दिल्ली। आईपीएल में धूंआधार बल्लेबाज कर रहे रॉयल चैलेंजर्स बैंलगोर के कप्तान और टीम इंडिया के रन मशीन विराट कोहली के सितारे बुलंद हैं। विराट के बल्ले रन बरसा रहे हैं तो विराट नए-नए रिकॉर्ड्स कायम कर रहे हैं। ऐसे में विराट ने पहले बार अपनी रन बनाने की रफ्तार को लेकर बयान दिया हैं। IPL 2016: कोहली के खिलाफ दिखा गंभीर का 'डर्टी गेम'
विराट ने बताया कि छक्के और बड़े शॉर्ट्स खेलने से पहले वो क्या सोचते हैं। विराट की माने तो अब उन्हें छक्के जड़ने की अपनी क्षमता पर अधिक विश्वास है। आईपीएल सीजन 9 में विराट ने अब तक 28 छक्के जड़ें है। विराट ने कहा कि वो पहली 20-25 गेंदों में सिंगल या डबल लेने की कोशिश करते हैं, क्योंकि एक बार सेट हो जाने के बाद उन्हें पता होता है कि वो अगली 15 गेंद पर मैं 40-45 रन बना लेंगे। हार के बाद बोले विराट, अब आएगा मजा क्योंकि...
कोहली ने कहा कि विरोधी टीम के गेंदबाज मुझे ऑफस्टम्प से बाहर गेंद करके आउट करने की कोशिश करते हैं, लेकिन अब मैं उसके लिए भी तैयार हूं। विराट ने कहा कि गुजरात लायंस के खिलाफ उन्होंने चाइनामैन गेंदबाज शिविल कौशिक को निशाना बनाने की रणनीति बनाई थी। IPL 2016: विराट के नाम दर्ज हुआ गजब रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी
विराट की योजना के मुताबिक जब कौशिक के हाथों में बॉल दी गई तो उन्हें पता था कि कौशिक का लेंथ पर अधिक कंट्रोल नहीं होगा। इसलिए वो फ्रंटफुट पर खेलने को तैयार थे। विराट के मुताबिक गेंद सपाट होने पर भी मैं गेंदबाज के सिर से या कवर्स से छक्का लगा सकता था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
