गरीब बच्चों के लिए रात्रिभोज का आयोजन करेंगे विराट कोहली
नई दिल्ली। टीम इंडिया के टेस्ट टीम और आईपीएल की आरसीबी टीम के कैप्टन विराट कोहली ने युवाओं और गरीब बच्चों के सशक्तिकरण के लिए काम करने वाली संस्था 'स्माइल फाउंडेशन' के साथ हाथ मिलाया है।
विराट और धोनी दोनों के छूटे पसीने, गर्मी से नहीं बल्कि...
जिसके तहत ये संस्था 1 जून को एक रात्रिभोज को आयोजित करेगी जिसमें करीब 200 गरीब बच्चों को खाना खिलाया जायेगा। जिसमें विराट कोहली विशेष रूप से शरीक होंगे। इस रात्रिभोज में क्रिकेट और कारपोरेट जगत के कई नामी-गिरामी हस्तियों के भी शामिल होने की संभावना है।
इस पार्टी में खाना तैयार करेंगे देश के जाने-माने शेफ विकास खन्ना, जिन्होंने इस काम के लिए अपने आप धन्य माना है। विराट के मुताबिक युवा और बच्चों को आगे बढ़ने के लिए पर्याप्त पोषण की जरूरत होती है और वो स्माइल फाउंडेशन के साथ ऐसे ही बच्चों की मदद करना चाहते हैं। इस कार्यक्रम के दौरान कई महंगी चीजों की नीलामी भी होगी, जिससे मिलने वाले पैसे गरीब और जरूरतमंद बच्चों की पढाई और खाने-पीने पर खर्च होंगे।
विराट ने ट्विटर पर अनुष्का को वापस किया फॉलो, मतलब कि...
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
