आईपीएल देखने एप्पल के सीईओ पहुंचे ग्रीनपार्क, रह गये दंग
कानपुर। भारत में क्रिकेट के फीवर को देखकर एप्पल कंपनी के सीईओ टिम कुक भी हैरान रह गये। कानपुर के ग्रीन पार्क में केकेआर और राजस्थान के बीच खेले गये मैच में टिम कुक आईपीएल के चेयरमैन राजीव शुक्ला के साथ मैचे देखने के लिए पहुंचे थे।
एप्पल के सीईओ कुक के लिए शाहरूख खान ने रखी दावत, शरीक हुईं कई नामचीन हस्तियां
कुक ने इस मैच को देखने के दौरान इसका अनुभव साझा करते हुए कहा कि इतनी गर्मी में लोग मैच देख रहे हैं, यह काफी मुश्किल है इस तरह के मौसम में मैच देखना। उन्होंने कहा कि इससे पहले मैंने इस तरह का नजारा पहले कभी नहीं देखा। इस तरह का रोमांच और जोश देखना मेरा पहला अनुभव है।
एप्पल के सीईओ टिम कुक ने सिद्धि विनायक मंदिर में मत्था टेका, तस्वीरें
कुक ने कहा कि यहां आकर पता चला कि भारत में क्रिकेट का क्या महत्व है, लोग क्रिकेट के दीवाने हैं। आईपीएल के चेयरमैन राजीव शुक्ला के कहने पर कुट कानपुर में आईपीएल मैच देखने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान कुक ने राजीव शुक्ला को एप्पल की घड़ी भी तोहफे में दी। राजीव शुक्ला ने खुद ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी कि उनके कहने पर कुक कानपुर में मैच देखने आ रहे हैं।
चीन नहीं अब एप्पल के लिए भारत है अगली डेस्टिनेशन
कुक भारत में सात दिन के दौरे पर हैं इस दौरान वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा कि वह हैदराबाद में न्यू डिजिटल मैप्स खोलेंगे। यहां चार हजार से अधिक लोगों को नौकरी मिलेगी आपको बता दें कि अमेरिका के बाद एप्पल का पहला टेक्नॉलजी सेंटर जो यूएस के बाहर खुलेगा।
बिना एप्पल की मदद लिए अनलॉक हो गया आईफोन
वहीं जब उनसे पूछा गया कि ऐसी कौन सी तीन बातें होंगी जो आप युवाओं से कहना चाहेंगे तो उन्होंने कहा कि जो करो मन से करो और उसके लिए पूरी ताकत झोंक दो उस काम को खूब इंज्वाय करो।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
