IPL Final- गेल, कोहली, डिविलयर्स बनाम वार्नर, युवराज, मुस्तफिजुर रहमान
बेंगलुरू। तकरीबन 45 दिनों तक चले आईपीएल के महाकुंभी की आखिरी जंग आज बेंगलुरू के चिन्नास्वामी मैदान पर सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच होगा। जिस तरह से अपने दो लगातार मुकाबले जीतने के बाद हैदराबाद की टीम के हौसले बुलंद हैं तो बेंगलुरू की टीम अपनी आतिशी बल्लेबाजी के दम पर इस सीरीज को जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी।
आरसीबी शानदार फार्म में
आरसीबी की टीम इससे पहले दो बार आईपीएल के फाइनल में 2009 व 2011 में पहुंच चुकी है लेकिन दोनों ही मौको पर टीम खिताब उठाने में नाकामयाब रही है। ऐसे में इस बार आरसीबी सीरीज को जीतने के लिए पूरी ताकत झोंकेगी। आरसीबी ने शुरुआत में जिस तरह से लगातार हार का सामना किया उसके बाद टीम को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए लगातार चार मैच जीतने थे और टीम ने लगातार चारो मैंचों में जीत दर्ज कर फाइनल में अपनी जगह पक्की की।
आरसीबी ने गुजरात लायंस को 144 रन से हराया, केकेआर को 9 विकेट से हराया, पंजाब की टीम को 82 रन से हराया और क्वालिफायर मुकाबले में गुजरात को एक बार फिर से 4 विकेट से हराकर अपनी धाक को आईपीएल में जमाया।
डिविलियर्स-कोहली बड़ी चुनौती
जिस तरह से कोहली और डिविलियर्स ने आरसीबी के लिए धमाकेदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया है उसने विरोधी टीम को चारो खाने चित्त कर दिया है। कोहली ने ना सिर्फ अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी बल्कि अपनी सूझबूझ भरी कप्तानी का भी इस टूर्नामेंट में परिचय दिया है। अभी तक खेले गये 15 मैचों में कोहली कुल 919 रन बनाकर शीर्ष पर बने हुए हैं। इस दौरान उन्होंने 4 शतक और 6 अर्धशतक लगाये हैं। 113 रन उनका सर्वोच्च स्कोर है।
{gallery-feature_1}
वहीं दूसरी ओर डिविलियर्स भी खतरनाक फार्म में चल रहे हैं उन्होंने अभी तक 682 रन बनाये हैं जिसमें उन्होंने एक शतक और 6 अर्धशतक लगाया है। क्वालिफायर मुकाबले में जिस तरह से आरसीबी का पूरा शीर्ष क्रम सिर्फ 29 रन पर आउट हो गया और 5 विकेट गंवा दिये उस वक्त डिविलियर्स ने शानदार पारी खेलते हुए टीम को जीत की राह दिखायी।
डिविलियर्स ने इस मैच में शानदार 79 रनों की नाबाद पारी खेल टीम को फाइनल में पहुंचाया था। वहीं इकबाल अब्दुल्ला ने भी बल्ले से शानदार प्रदर्शन करते हुए 33 रनों की अहम पारी खेली थी।
कोहली डिविलियर्स के अलावा आरसीबी की टीम को क्रिस गेल से एक बड़ी पारी की उम्मीद है और खुद गेल कह चुके हैं कि बड़ी पारी जल्द आ रही है। ऐसे में अगर आज के मुकाबले में गेल का बल्ला गरजा तो हैदराबाद की टीम के लिए काफी मुश्किल हो सकती है।
आरसीबी की गेंदबाजी हैदराबाद के लिए मुश्किल
शुरुआत में जिस तरह से बेंगलुरू की टीम की गेंदबाजी पूरी तरह से विफल रही थी वह बाद के छह मैचों में पटरी पर आती दिख रही है। लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपनी शानदार गेंदबाजी के दम पर टीम की गेंदबाजी की रीढ़ को मजबूत किया। 12 मैचो में वह 20 विकेट लेकर वह दूसरे सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। यही क्रिस जॉर्डन ने भी टीम की गेंदबाजी को धार दी है। शेन वॉटसन गेंद से शानदार फार्म में है और 15 मैचों में 20 विकेट ले चुके हैं।
हैदराबाद ने दिखाया है अपना दम
वहीं मजबूत दिख रही आरसीबी के सामने हैदराबाद की टीम भी कड़ी चुनौती पेश कर रही है। अपने दो मैचों में हैदराबाद की टीम ने केकेआर को 22 रन से हराया और गुजरात लायंस को हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की है। टीम के कप्तान डेविड वार्नर शानदार फार्म में हैं।
आरसीबी की जीत की राह का रोड़ा वार्नर
वार्नर अभी तक 16 मैचों में 779 रन बना चुके हैं। इस दौरान 8 अर्धशतक बनाये हैं। विराट कोहली के बाद वह दूसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। गुजरात लायंस के खिलाफ उन्होंने शानदार 93 रनों की नाबाद पारी खेली और टीम को फाइनल में पहुंचाया।
वार्नर के अलावा शिखर धवन और युवराज सिंह पर टीम की निगाह टिकी होगी। मोइजिज हेनरीक, दीपक हुडा, नमन ओझा बड़े शॉट्स लगाने की कूबत रखते हैं। वहीं निचले क्रम में बेन कटिंग्स टीम के लिए काफी मुश्किल खड़ी कर सकते हैं।
हैदराबाद की पेस बैटरी आरसीबी के लिए बड़ी चुनौती
टीम की गेंदबाजी की कमान पेस बैटरी के हाथ में है। भुवनेश्वर कुमार शानदार फार्म में है और वह अभी तक 16 मैचों में 23 विकेट लेकर सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। वहीं दूसरी ओर मुस्तफिजुर रहमान अभी भी इस टूर्नामेंट में सभी बल्लेबाजों के लिए चुनौती बने हुए हैं। हालांकि आशीष नेहरा टीम से चोट के कारण बाहर हैं लेकिन उनकी जगह टीम में शामिल बरिंदर सरन शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं।
समय- रात 8 बजे
स्थान- चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरू
आरसीबी- विराट कोहली, क्रिस गेल, एबी डिविलियर्स, शेन वाटसन, केएल राहुल, सचिन बेबी, वरुण एरॉन, अबू नेचिम, श्रीनाथ अरविंद, स्टुअर्ट बिन्नी, युजवेंद्र चहल, ट्रैविश हेड, इकबाल अब्दुल्लाह, केदार जाधव, क्रिस जॉर्डन, डेविल वीज, अक्षय कर्नेवार, सरफराज खान, विक्रमजीत मलिक, मंदीप सिंह, परवेज रसूल, हर्शल पटेल, केन रिचर्ड्सन, तबरेज शम्शी, विकास टोकस, प्रवीन दुबे
सनराइजर्ज हैदराबाद- डेविड वार्नर, शिखर धवन, युवराज सिंह, मोइजेज हेनरीक, इयान मार्गन, दीपक हुडा, नमन ओझा, करन शर्मा, मुस्तफिजुर रहमान, भुवनेश्वर कुमार, बरिंदर सरन, ट्रेंट बोल्ट, बेन कटिंग्स, केन विलियंमसन, आशीष रेडी, रिकी भुई, बिपुल शर्मा, सिद्धार्थ कौल, अभिमन्यु मिथुन, विजय शंकर, टी सुमन, अदित्या तारे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
