22 मई को बीसीसीआई को मिलेगा नया अध्यक्ष, अनुराग ठाकुर रेस में सबसे आगे
मुंबई। शशांक मनोहर के बीसीसीआई अध्यक्ष के पद से इस्तीफा देने के बाद नये अध्यक्ष का चयन 22 मई को किया जाएगा। नये अध्यक्ष के चयन के लिए 22 मई को मुंबई में स्पेशल जनरल मीटिंग में नये अध्यक्ष के नाम पर मुहर लगेगी।
Must Watch: बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर का शादी वाला डांस
गोवा क्रिकेट एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी विनोद फड़के ने कहा कि स्पेशल जनरल मीटिंग का अहम मुद्दा सिर्फ नये बीसीसीआई अध्यक्ष की नियुक्ति होगी। फडके ने इस बात की पुष्टि पीटीआई को देते हुए कहा कि 22 मई को नये अध्यक्ष का चयन होगा।
शशांक मनोहर ने 11 मई अपने पद से इस्तीफा दे दिया था, उन्होंने बतौर बीसीसीआई अध्यक्ष इस पद पर सिर्फ सात महीने रहे और इसके बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा देने के बाद उन्हें आईसीसी का चेयरमैन नियुक्त किया गया है।
माना जा रहा है कि बीसीसीआई के सेक्रेटरी अनुराग ठाकुर को बीसीसीआई का अध्यक्ष चुना जा सकता है। सूत्रों की मानें तो उनके नाम पर पहले से ही मुहर लग चुकी है। बीसीसीआई अध्यक्ष की रेस में आईपीएल के चेयरमैन राजीव शुक्ला और महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय शर्क भी हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
