शाहरूख नहीं देख पाएंगे KKR के प्लेऑफ मैच, होटल ने कमरा देने से किया इंकार
कानपुर। कोलकाता नाइडराइडर्स के मालिक शाहरूख खान अपनी टीम के प्ले ऑफ मैच नहीं देख पाएंगे। कानपुर में होने वाले मैच के दौरान शाहरूख अपनी टीम के लिए चीयर्स नहीं कर पाएंगे। दरअसल कानपुर के एकमात्र फाइवस्टार होटल ने शाहरूख खान को अपने होटल में कमरा देने से मना कर दिया है। जब धोनी के लिए गंभीर ने लगाया 'चक्रव्यूह', देखें क्या हुआ?
शाहरुख के मैनेजर ने होटल से एक सुईट और आठ कमरों की मांग की थी, लेकिन होटल ने कमरे न होने की वजह से एक भी कमरा देने से इंकार कर दिया। इ्सके पीछे होटल ने वजह बताई कि होटल के 100 कमरे पहले से ही बीसीसीआई ने बुक करा रखे है। ऐसे में उनके पास शाहरूख के लिए कमरे बाकी नहीं हैं। 'बैटमैन-सुपरमैन' की तरह हैं विराट-डिविलियर्स की जोड़ी: क्रिस गेल
आपको बता दें कि 19 मई और 21 मई को कानपुर के ग्रीनपार्क म दो मैच होने हैं। जिसमें ने 19 मई को कोलकाता और गुजरात लायंस के बीच मैच होने हैं। इसी मैच के लिए शाहरूख खान कानपुर आना चाहते हैं, लेकिन होटल में कमरा न मिलने की वजह से शाहरूख अब कानपुर में अपनी टीम का मैच नहीं देख पाएंगे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
