टीम इंडिया के कोच बनने के लिए द्रविड़ और जहीर बेस्ट ऑप्शन: हरभजन
नयी दिल्ली। टीम इंडिया के लिए कोच की तलाश की जा रही है। ऐसे में कोच के लिए हर कोई अपनी राय रख रहा है। टीम इंडिया के ऑफ-स्पिनर हरभजन सिंह ने भी कोच के लिए अपनी राय रखते हुए कहा है कि टीम के मुख्य कोच के लिए राहुल द्रविड़ जबकि गेंदबाजी कोच के लिए जहीर खान बेस्ट ऑप्शन हैं। पापा बनने वाले हैं हरभजन, बेबी बंप के साथ गीता की फोटो वायरल
भज्जी ने कहा मैं राहुल द्रविड़ को भारतीय कोच और जहीर खान को हमारे गेंदबाजी कोच के रूप में देखना चाहूंगा। उन्होंने कहा कि ये दोनों खिलाड़ी टीम के लिए बेहतर साबिक होंगे। हलांकि उन्होंने विराट की राय पर भी हामी भरते हुए कहा कि न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान डेनियल विटोरी भी अच्छी पसंद हो सकते हैं। हरभजन सिंह ने किया ट्वीट तो लोगों ने लगा दी उनकी क्लास, लेकिन क्यों?
आपको बता दें कि टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने टीम इंडिया के कोच के लिए डेनियल विरोटी का नाम लिया था। विराट की तारिफ करते हुए हरभजन ने कहा कि विराट ने अपनी फिटनेस से ऊंचे मानक तय कर दिए हैं।
उन्होंने कहा कि टीम इंडिया के सीनियर खिलाड़ी भी विराट के नक्शेकदम पर चलने के लिए जिम में अतिरिक्त समय दे रहे हैं। आईपीएल की चार टीमों के बारे में पूछे जाने हरभजन ने कहा कि मेरे हिसाब से मुंबई इंडियन्स, सनराइजर्स हैदराबाद, केकेआर और आरसीबी चार बेहतरीन टीमें होगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
