VIDEO: जब धोनी बने कन्हैया और सुर में बजाई बांसुरी

नयी दिल्‍ली। टीम इंडिया के ऑलराउंडर और टी-20 के सबसे सफलतम बल्‍लेबाजों में से एक सुरेश रैना ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में टीम इंडिया के कैप्‍टन (वनडे) महेंद्र सिंह धोनी बांसुरी बजाते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को पोस्‍ट कर सुरेश रैना ने धोनी को जन्‍मदिन की बधाई दी है।

वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे ये एयरपोर्ट पर बनाया गया है। इस वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि धोनी मस्‍ती के मूड में हैं। आपको बताते चलें कि कल यानी 7 जुलाई को धोनी ने अपना 35वां जन्मदिन मनाया था।

धोनी अकेले भारतीय कप्तान हैं जिन्होंने भारतीय टीम की अगुवाई करते हुए आईसीसी के तीन बड़े टूर्नामेंट जीते। उनकी कप्तानी में भारत ने 2007 में टी20 विश्व कप जीता और फिर 2011 में वनडे विश्व कप में खिताबी जीत दर्ज की। उनके कप्तान रहते हुए भारतीय टीम टेस्ट रैंकिंग में नंबर एक बनी।

Story first published: Friday, July 8, 2016, 17:58 [IST]
Other articles published on Jul 8, 2016
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+