Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सचिन तेंदुलकर से मेरी तुलना असंभव: विराट कोहली

नई दिल्ली। भारतीय टीम की रन मशीन कहे जाने वाले विराट कोहली ने खुद की तुलना सचिन तेंदुलकर से किये जाने पर कहा कि मानवीय रूप से जो सचिन ने किया वह फिर से कर पाना असंभव है। कोहली की जिस तरह से हर जगह सचिन से तुलना की जा रही है उसका उन्होंने स्वागत किया है। लेकिन उन्होंने सचिन तेंदुलकर को दिग्गज बल्लेबाज बताते हुए कहा कि यह तुलना असंभव है।

जानिए किसने विराट कोहली को Positive Man बोला?

टीम इंडिया के कप्तान कोहली ने कहा कि सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड्स की बराबरी कर पाना मानवीय रूप से असंभव है। उन्होंने सचिन तेंदुलकर को अपना आदर्श बताया है। आईसीसी को दिये इंटरव्यू में कोहली ने कई अनुभवों को साझा किया है। सचिन से तुलना किये जाने पर कोहली ने आईसीसी से कहा कि मुझे नहीं लगता है कि जब लोग मेरी तुलना सचिन से करते हैं तो वो मेरी बैटिंग उनकी तरह है या जिस तरह से सचिन ने लोगों को प्रेरित किया है उससे करते हैं।

उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि किसी ने सचिन की तरह प्रेरित किया होगा। कोहली ने कहा कि जहां सचिन हैं वहा उनकी तुलना असंभव है, उनको एक तरफ रखकर ही बाकी की चीजों की तुलना की जा सकती है। उन्होंने कहा कि अगर लोगों को तुलना करनी है तो सचिन को इसमें नहीं लाना चाहिए, तुलना उनके बाद ही शुरु होनी चाहिए।

सचिन के रिकॉर्ड्स के बारे में बोलते हुए कोहली ने कहा कि मैं उनके रिकॉर्ड्स की बराबरी करने की को इच्छा नहीं रखता हूं क्योंकि मानवीय रूप से यह असंभव है। उन्होंने 16 वर्ष की उम्र से क्रिकेट खेलना शुरु कर दिया था और वह लगातार अच्छा खेलते रहे। लगातार अच्छा खेलने की कोई गारंटी नहीं दे सकता है।

हालांकि कोहली ने कहा कि मुझे इस बात का पता नहीं है कि मैं अपने शीर्ष पर पहुंचा हूं कि नहीं, मुझे ऐसा महसूस होता है कि मैंने अभी कुछ ही महीनों पहले शुरु किया है। आईपीएल और अन्य जगह मुझसे मेरे कोच पूछते हैं कि मैं शीर्ष पर पहुंचा हूं अपने की नहीं, ऐसे में मेरा जवाब होता है कि मौजूदा समय में मैं गेंद को पहले की तुलना में बेहतर हिट कर रहा हूं और इस अवस्था को मैं यूं ही नहीं ले सकता हूं।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:14 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+