IPL 9: फिर शिफ्ट हुए मैच,जानें अब कहां होंगे कौन से मैच?
नयी दिल्ली। 2016 का आईपीएल विवादों से घिरा हुआ है। बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले के बाद आईपीएल मैचों को महाराष्ट्र से शिफ्ट करना पड़ा। मैच के महाराष्ट्र से शिफ्ट कर राजस्थान ले जाया गया, लेकिन अब वहां से भी मैच शिफ्ट करना पड़ा है। अब आईपीएल का फाइनल शिड्यूल आ गया है। आईपीएल चैयरमैन राजीव शुक्ला ने शुक्रवार शाम आईपीएल संचालन परिषद की बैठक के बाद आईपीएल मैचों का फाइनल शिड्यूल तैयार कर दिया है। अब बैंगलुरु में आईपीएल का फाइनल मैच होगा तो वहीं दिल्ली में दो प्लेऑफ मैच होंगे।
नए शिड्यूल के मुताबिक अब दो प्लेऑफ मैच दिल्ली में होंगे, जबकि विशाखापट्टनम में मुंबई और पुणे की टीमें अपना घरेलु मैच खेलेगी। पंजाब की टीम अपने घरेलू मैच मोहाली में ही खेलेगी। महाराष्ट्र में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम, नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम और पुणे में महाराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले मैच विशाखापट्टनम में खेले जाएंगे।
क्या था शिड्यूल?
- पहले के तय कार्यक्रम के मुताबिक 7 मई को नागपुर में पंजाब और दिल्ली का मुकाबला होना था।
- 8 मई को मुंबई में मुंबई और हैदराबाद का मैच होना था।
- 9 मई को नागपुर में पंजाब और बेंगलुरु के बीच मैच होना था।
- 10 मई को पुणे और हैदराबाद का मुकाबला होना था।
- 13 मई को मुंबई में मुंबई और पंजाब का मैच होना था।
- 15 मई को मुंबई में मुंबई और दिल्ली का मैच होना था।
- 15 मई को नागपुर में पंजाब और हैदराबाद का मैच था।
- 17 मई को पुणे में पुणे और दिल्ली का
- और 21 मई को पुणे में पंजाब और पुणे के बीच मैच होना था।
लेकिन महाराष्ट्र में सूखा पड़़ने की वजह से बॉम्बे हाईकोर्ट ने महाराष्ट्र से आईपीएल मैचों को शिफ्ट करने का आदेश दे दिया। जिसके बाद मैच को अब दिल्ली और बैंगलुरु शिफ्ट किया गया है। अब 7, 9 और 15 मई को होने वाले मैच मोहाली में खेले जाएंगे। वहीं 8, 13, 15 और 21 मई के खेले जाने वाले मैच विशाखापट्टनम में खेले जाएंगे। वहीं 25 और 27 मई को आईपीएल मैच दिल्ली में खेले जाएंगे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
