नयी दिल्ली। आईपीएल 2015 के 21वें मैंच में दिल्ली डेयरडेविल्स ने मुंबई को 37 रन से शिकस्त दे दी। धमाकेदार जीत दर्ज करने के पीछ सबसे अहम योगदान रहा मैच के हीरो कप्तान ड्युमिनी का। जिन्होंने 78 रनों की पारी खेली। वहीं उनका साथ देते रहे श्रेयस अय्यर, जिन्होंने 83 रन बनाकर दिल्ली को बढ़त दे दी।
दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए 154 रन की पार्टनरशिप की। जबकि गेंदबाजी में इमरान ताहिर का जादू चला। उन्होंने तीन विकेट लिए। दिल्ली के गेंदबाजों से मुंबई को पूरी तरह से बांध दिया था। मुंबई इंडियंस का कोई भी बल्लेबाज 30 से ज्यादा रन बना ही नहीं सका।
विकेटकीपर पार्थिव पटेल ने 28 जबकि रोहित शर्मा और अंबाती रायडू ने 30-30 रन बनाए। इससे पहले टॉस जीतकर दिल्ली ने मुंबई इंडियंस के सामने के जीत के लिए 191 रनों का लक्ष्य रखा रखा। डेयरडेविल्स ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट पर 190 रन बनाए।