oi-Ankur
मुंबई। टीम इंडिया के टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली ट्विटर और फेसबुक पर भी काफी एक्टिव पर्सन हैं और इसी कारण हर रोज उनके ट्विटर फैंस और फेसबुक फालोवर्स की संख्या में इजाफा हो रहा है। आपको यकीन नहीं आयेगा कि मार्च के महीने में कोहली से ट्विटर पर 26 लाख 56 हजार नये यूजर्स जुड़े हैं जिसके चलते वो तेंदुलकर और अमिताभ बच्चन से भी आगे निकल गये हैं।
अब कोहली पर फिदा हुईं किंगफिशर गर्ल राशेल राव, बताया हॉट..
इतनी भारी संख्या में यूजर्स के जुड़ने के कारण विराट कोहली सोशल साइट पर पांचवे सबसे लोकप्रिय भारतीय बन गए हैं। सोशल बेकर्स के आंकड़ों के मुताबिक सिर्फ एक महीने में कोहली के ट्विटर अकाउंट से लगभग 6.6 लाख नए लोग जुड़े जबकि इस दौरान अमिताभ बच्चन को 5.93 लाख लोगों ने फॉलो किया। आपको बता दें कि फेसबुक पर अमिताभ बच्चन सबसे ज्यादा फालो किये जाने इंडियन हैं।
Video: कंगना संग धोनी-विराट-अश्विन ने किया डांस तो हंगामा हो गया
आईये इस लिस्ट में विराट और अमिताभ के अलावा कौन-कौन और है शामिल..नीचे की स्लाइडों में..
विराट कोहली
पिछले एक महीने के अंदर विराट को सबसे ज्यादा लोगों ने ट्विटर और फेसबुक पर फालो किया, जिसके काऱण वो इस मामले में सचिन और अमिताभ से आगे निकल गये।
अमिताभ बच्चन
कोहली के ट्विटर अकाउंट से लगभग 6.6 लाख नए लोग जुड़े जबकि इस दौरान अमिताभ बच्चन को 5.93 लाख लोगों ने फॉलो किया।
दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण को भी फेसबुक पर लोग सबसे ज्यादा फालो करते हैं वो इस लिस्ट में नंबर टू पर थीं लेकिन कोहली ने उन्हें भी मात दे दी।
सलमान खान-हनी सिंह
तीसरे स्थान पर सलमान खान और चौथे स्थान पर यो यो हनी सिंह हैं जिन्हें क्रमश: 3.05 करोड़ और 2.95 करोड़ लोग फॉलो करते हैं।
सचिन तेंदुलकर
ट्विटर पर सबसे ज्यादा लोग क्रिकेटर्स में सचिन को फालो करते हैं लेकिन विराट ने यहां उन्हें पछाड़ दिया है। विराट अब सोशल मीडिया पर पांचवें सबसे लोकप्रिय भारतीय बन गये हैं।
MyKhel से प्राप्त करें ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट.
Allow Notifications
You have already subscribed
Story first published: Monday, April 25, 2016, 12:11 [IST]
Other articles published on
Apr 25, 2016