Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

भज्जी का खुलासा, शोएब अख्तर ने उन्हें और युवराज को पटक-पटक कर मारा था

नयी दिल्ली। टीम इंडिया के स्टार स्पिनर हरभजन सिंह ने एक इंटरव्यू के दौरान चौंकाने वाला खुलासा किया है। हरभजन सिंह ने इंडिया टीवी के शो आपकी अदालत में खुलासा करते हुए कहा कि पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने उनकी और युवराज सिंह की खूब पिटाई की थी और उन्हें गंदी-गंदी गालियां भी दी थी।

दरअसल इंटरव्यू के दौरान हरभजन सिंह ने कहा कि शोएब अख्‍तर हमारे साथ ही घुल-मिलकर रहते थे, हमारे साथ खाना खाते थे। वो हमारे करीब आ गए थे। इसलिए उसने सोचा कि भज्‍जी मुझे कैसे छक्‍का मार सकता है। मैंने पहले उसे छक्‍का मारा जिससे वो शॉक्‍ड रह गए। फिर शोएब अख्तर ने मैदान में ही मुझे गालियां दी।

एक सवाल के जवाब में भज्जी ने कहा कि शोएब ने उन्हें कमरे में घुसकर मारने की धमकी दी थी, जिसके जवाब में मैंने भी कह दिया आ जाना, देख लेंगे कौन किसको मारेगा, लेकिन मैं डर गया था, क्योंकि शोएब बहुत तगड़ा है। उसने एक बार मुझे और युवी को कमरे में पटक-पटक कर बहुत मारा था क्‍योंकि वो ताकतवर इतना था। भज्जी ने कहा कि शोएब ने युवराज को उठाकर फेंक दिया था।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:14 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+