नई दिल्ली। केकेआर के चाहने वालों के लिए एक बुरी खबर है क्योंकि उनकी टीम के हीरो गौतम गंभीर अब पुणे नहीं जा पायेंगे क्योंकि वो इन दिनों बीमार हैं। उन्हें बुखार है और पेट में भी संक्रमण है जिसके कारण वो पुणे नहीं जा रहे हैं खेलने। इस बात की जानकारी गंभीर ने खुद ट्विटर पर दी है।
गंभीर ने ट्वीट किया, 'मैं टीम के साथ पुणे नहीं जा रहा। मुझे बुखार है और कमजोरी भी महसूस हो रही है। यह खराब समय है और मैं खिचड़ी और दही-चावल खा रहा हूं।'गंभीर के प्रबंधक दिनेश चोपड़ा ने भी इसकी पुष्टि की।
Not travelling to Pune with @KKRiders today. Cramps, weakness and fever...bad timing. Living on khichdee and curd-rice...
— GGF (@GautamGambhir) April 15, 2015 नाइट राइडर्स को अगला मुकाबला 18 अप्रैल को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ खेलना है। मालूम हो कि केकेआर के कैप्टन गंभीर इस समय शानदार फार्म में हैं।केकेआऱ अभी तक दो मैच खेल चुकी है जिसमें एक में उसने मुंबई को हराया है तो एक में उसे हार का सामना करना पड़ा है। पुणे में केकेआर का सामना पंजाब इलेवन से होने वाला है।
Hi friends, down wid a stomach bug but am still a part of ur new year celebrations. Shubho Nobo Borsho to all of u. Enjoy!
— GGF (@GautamGambhir) April 15, 2015