Read..बर्थडे ब्वॉय हरभजन सिंह से जुड़ी 5 Controversy
बैंगलुरू। आज भारतीय टीम के सबसे पॉपुलर स्पिनरों में से एक हरभजन सिंह का जन्मदिन है। लंबे अरसे के बाद टीम इंडिया की जर्सी पहने वाले मिस्टर भज्जी काफी समय बाद अपनी पुरानी रंगत में वापस आये हैं। जिसके लिए हरभजन ने ऊपर वाले का और अपनी मेहनत को धन्यवाद दिया।
4 साल बाद शरीर पर होगी नीली जर्सी..कोई कसर नहीं छोड़ूंगा: हरभजन सिंह
यूं तो भज्जी मियां अपने घुमावदार घातक गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं लेकिन उनका व्यक्तित्व भी काफी दिलचस्प है, कभी वो मैदान पर प्लेयर्स से भिड़ जाते हैं तो कभी श्रीसंत को थप्पड़ मार देते हैं तो कभी मैदान पर वो सचिन तेंदुलकर के गले लगकर रोने लगते हैं।
आईये उनके जन्मदिन पर आपको बताते हैं भज्जी की पर्सनालिटी से जुड़ी खास बातें...

श्रीसंत को मारा थप्पड़
हरभजन सिंह को गुस्सा बहुत आता है और जब गुस्सा आता है तो वो अपने पर काबू नहीं रख पाते हैं जिसके चलते उन्होंने भरे मैदान में श्रीसंत को थपपड़ ज़ड़ दिया था। बात साल 2008 की है जब आईपीएल मैच के दौरान उन्होंने पंजाब के प्लेयर श्रीसंत को एक झापड़ रसीद कर दिया था, जिसके भज्जी पर 11मैचों का प्रतिबंध और एक मैच की फीस का जुर्माना भी लगा था।

गीता बासरा के प्यार में गिरफ्तार?
हरभजन और अभिनेत्री गीता बासरा के प्यार की खबरें हमेशा सुर्खियां बनती हैं, लेकिन दोनों में से किसी ने भी अपने संबंधों को सार्वजनिक रूप से स्वीकारा नहीं है। कुछ सालों पहले गीता और हरभजन को लेट नाइट पार्टी करते होटल में देखा गया था, तब भी कहा गया था कि उनके घर में काफी बवाल मचा था क्योंकि भज्जी की मम्मी गीता को पसंद नहीं करती।

एन्ड्रयू सायमंड्स को कहा 'मंकी'
'जनवरी 2008 में सायमंड्स ने भज्जी पर नस्लीय टिप्पणी करने का आरोप लगाया था। हरभजन ने उन्हें मैच के दौरान बंदर कहा था। जिसके बाद भज्जी पर आईसीसी ने आगे खेलने के लिए बैन कर दिया था, लेकिन बाद में मामला सुलझ गया।

'चकर' कहे गये?
भज्जी की जब इंटरनेशनल क्रिकेट में एंट्री हुई थी तो उनकी घातक गेंदबाजी देखकर कुछ अंपायरों को लगा कि यह गलत ढंग से बॉलिंग करते हैं और यह चकर हैं, लेकिन बाद में आईसीसी की ओर से भज्जी को क्लीन चिट मिल गई। जिसके बाद भज्जी ने अपनी आलोचना करने वाले अंपायरों को चकर कह डाला था।
शोएब अख्तर से भिड़े
2010 में खेले जा रहे एशिया कप मैच में सरेआम पाकिस्तानी गेंदबाद शोएब अख्तर और हरभजन भिड़ गये थे, दोनों ने पंजाबी में एक-दूसरे को गाली दी थी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications