Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज और बल्लेबाज भारत में लेंगे स्पिन का प्रशिक्षण

जोहानिसबर्ग। दक्षिण अफ्रीका के आठ खिलाड़ी अब भारत में स्पिन गेंदबाजी करने और उसे खेलने को सीखनने के लिए भेजेगा। भारत में जिस तरह से स्पिन गेंदबाजों को खेलना मुश्किल है उसे ध्यान में रखते हुए दक्षिण अफ्रीका ने यह फैसला लिया है।

देखें: आरसीबी के नये थीम सांग पर थिरकते हुए कोहली-एबी को, हो जायेंगे बोल्ड

क्रिकेट साउथ अफ्रीका आट स्पिन गेंदबाजों और छह बल्लेबाजों को भारत में एक हफ्ते की ट्रेनिंग हासिल करने के लिए मुंबई भेजेगा। ये सभी खिलाड़ी यहां स्पिन बॉलिंग का कोर्स करेंगे जोकि 14 मई से शुरु हो रहा है।

दक्षिण अफ्रीका के हाई पर्फार्मेंस मैनेजर विनी बर्न्स ने बताया कि हर वर्ष यह कार्यक्रम भारत या श्रीलंका में होता है। साइमन हार्मर अपने साथियों के साथ भारत आयेंगे। जिन आठ गेंदबाजों को भारत में ट्रेनिंग के लिए चुना गया है वह जोर्न फॉर्टिन, साइमन हार्मर, जार्ज लिंडे, केशव महाराज, शेपो नतुली, ऐरॉन फैंगिसो, डेन पीडेट और प्रेनलन सुब्रयेन है।

वहीं जिन छह बल्लेबाजों को इसके लिए चुना गया है वह हैं टेंबा बवूमा, रीजा हेंड्रिक्स, स्मॉगलिसो नहेल्बेला, हेक्टर नोबेनी, स्टीयान वैन जिल, डेन विलास। इन खिलाड़ियों के साथ सीएसए के बल्लेबाजी कंसल्टेंट क्लाउड हेंडर्सन, भी होंगे। स्पिन गेंदबाजी के लिए टीम को बेहतर करने के लिए इस कैंप को किया जा रहा है ताकि बल्लेबाजों और गेंदबाजों की तकनीक में सुधार आ सके।

इसके पीछे की अहम वजह यह भी है कि जिस तरह से आईपीएल में गेंदबाजों की धुनाई हो रही है और स्पिन गेंदबाजों को खेलना अफ्रीकी खिलाड़ियों के लिए मुश्किल हो रहा है। उसे ध्यान में रखते हुए खिलाड़ियों को कैंप के लिए भारत भेजा जा रहा है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:14 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+