Video: युवी ने मंगेतर हेजल के साथ मनाया जीत का जश्न
नयी दिल्ली। आईपीएल सीजन 9 के फाइनल मुकाबले में सनराइज़र्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर पर 8 रनों से हराकर धमाकेदार जीत दर्ज कराई। इस किताब के साथ ही सनराइजर्स ने आईपीएल इतिहास का पहला खिताब अपने नाम कर दिया। मैच के दौरान बेन कटिंग, डेविड वार्नर और भुवनेश्वर कुमार ने बेहतरीन खेल दिखाया, लेकिन सबकी नजर रही युवराज सिंह पर।
युवराज ने उस मौके पर महज़ 23 गेंदों पर 2 छक्के और 4 चौकों की मदद से 38 रनों की अहम पारी खेली और अप नी टीम को सम्मानजनक स्कोर पर पहुंचा दिया। हैदराबाद की इस शानदार जीत के बाद युवराज ने जीत का जश्न अपने मंगेतर हेजल कीच के साथ मनाया।
युवराज और टीम के सभी खिलाड़ियों ने बस में खूब मस्ती की। इस दौरान युवराज की बगल की सीट पर हेजल भी बैठी थी। हेजल ने इस दौरान खूब मस्ती की। युवराज ने अपने फेसबुक पेज पर ये वीडियो शेयर किया है। देखिए युवराज के साथ हेजल का ये वीडियो...
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
