RCB vs Pune: धोनी पर कोहली भारी, बैंगलोर ने पुणे को 13 रनों से हराया
पुणे। एक बार फिर से विराट कोहली ने महेन्द्र सिंह धोनी को मात देते हुए शानदार जीत अर्जित की। आईपीएल के 16वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स को 13 रनों से हराकर इस आईपीएल में दूसरी जीत दर्ज की है।
मालूम हो कि महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली पुणे की टीम 186 रनों का पीछा करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर मात्र 172 रन ही बना सकी और बैंगलोर से हार गई।
आपको बता दें कि पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स को 186 रनों की चुनौती दी। आरसीबी ने ये विशाल स्कोर कप्तान विराट कोहली (80) और अब्राहम डिविलियर्स (83) की शानदार पारियों के बदौलत खड़ा किया था। हालांकि टॉस कप्तान धोनी ने जीता था लेकिन उन्होंने बैटिंग का निमंत्रण विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम को दिया।
जिसके बाद ताबड़तोड़ बैटिंग करते हुए कोहली की टीम ने आरसीबी ने 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 185 रन बनाए। एक बार फिर से कैप्टन कोहली ने जबरदस्त पारी खेली उन्होंने 63 गेंदों पर 80 रन बनाये जिसमें सात चौके और दो छक्के लगाए। जिसमें उनका बखूबी साथ दिया डिविलियर्स ने, जिन्होंने 46 गेंदों में छह चौके और चार छक्कों की मदद से 83 रनों की तूफानी पारी खेली।
टीमें:
राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्सः एम एस धोनी (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, केविन पीटरसन, फाफ डु प्लेसिस, स्टीव स्मिथ, आर अश्विन, अंकित शर्मा, ईशांत शर्मा, तिसारा परेरा, रजत भाटिया, मुरुगन अश्विन
रायल चैलेंजर्स बैंगलोर: विराट कोहली (कप्तान), शेन वाटसन, एबी डिविलियर्स, स्टुअर्ट बिन्नी, इकबाल अब्दुल्ला, केन रिचर्डसन, मनदीप सिंह, हर्षल पटेल, लोकेश राहुल, सरफराज खान, टी शम्सी
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
