INDvsZIM टी-20: जिम्बाब्वे से कांटे की टक्कर में 2 रनों से हारी टीम इंडिया

हरारे। पहले टी 20 मैच में जिम्बाब्वे नेे टीम इंडिया को 2 रनों से हरा दिया हैै। मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीता पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले मैच में टीम इंडिया के गेंदबाज अंतिम ओवर्स में लय में भटक गए जिस कारण जिम्बाब्वे ने भारत को 171 रनों का लक्ष्य दे दिया।


लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया को जीरो रन पर पहला झटका लगा। ओपनर लोकेश राहुल को तिरिपानो ने बोल्ड किया। इसके बाद चिभाभा ने अंबाती रायुडू (19 रन) को बोल्ड कर टीम इंडिया को दूसरा झटका दिया।मंदीप सिंह 31 रन बनाकर चिभाभा की बॉल पर मुतुबाजी के हाथों लपके गए।

केदार जाधव ने मुतुंबामी की बॉल पर बोल्ड होने से पहले 13 बॉल में 19 रन बनाए। मनीष पांडे ने जोरदार बैटिंग करते हुए 35 बॉल में 3 छक्के और एक चौका लगाते हुए 48 रन बनाए। उन्हें मुजुरबानी ने तिरिपानो के हाथों कैच कराया। एल्टन चिगम्बुरा ने 26 गेंदों पर नाबाद 54 रन बनाकर जिम्बाब्वे की पारी को मजबूती दी।

मैल्कम वालेर ने 30 और हेमिल्टन मासाकाड्जा ने 25 रनों का योगदान दिया। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने दो विकेट अपने नाम किए। रिषि धवन, अक्षर पटेल और यजुवेन्द्र चहल ने एक-एक विकेट लिया।

टीमें :

भारत : लोकेश राहुल, मंदीप सिंह, अंबाती रायडू, मनीष पांडेय, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धौनी (कप्तान), अक्षर पटेल, ऋषि धवन, जसप्रीत बुमराह, जयदेव उनादकत, यजुवेंद्र चहल।

जिम्बाब्वे : चामुनओरवा चिबाबा, हेम्लिटन मासाकाड्जा, सिकंदर रजा बट, मैक्लम वालेर, एल्टन चिगम्बुरा, तिनोतेंडा मुतोम्बोद्जी, रिचमोंड मुतुम्बामी, ग्रेम क्रेमर, नेविल माद्जीवा, तौरेई मुजाराबानी और डोनाल्ड तिरिपानो।

Story first published: Saturday, June 18, 2016, 16:57 [IST]
Other articles published on Jun 18, 2016
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+