जानिये अजहर, धोनी और सचिन में से किस फिल्म का इंतजार है कोहली को
नई दिल्ली। इन दिनों कई दिग्गज खिलाड़ियों के जीवन पर बड़े पर्दे पर फिल्में बन रही हैं। इस लिस्ट में मोहम्मद अजहरुद्दीन, महेंद्र सिंह धोनी और सचिन तेंदुलकर शामिल हैं। लेकिन टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान विराट कोहली को इन सभी क्रिकेटरों की फिल्मों का बेसब्री से इंतजार है।
जब विराट के कारण रो पड़े तेंदुलकर कहा चले जाओ यहां से..
उन्होंने कहा कि मुझे सबसे ज्यादा इंतजार सचिन की फिल्म का है, इसकी वजह है मैं उनकी कई यादो से लंबे अरसे तक जुड़ा रहा हूं। विराट कोहली ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि सचिन की मैंने शुरुआत से पूजा की है। उन्होंने कहा कि जो भी मेरे जीवन में हुआ है वह उस फिल्म में होगा और मैं उसे देखने के लिए काफी उत्साहित हूं।
वहीं धोनी की फिल्म के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा कि उनका सफर काफी अलग है, ये ऐसे खिलाड़ी हैं जिनके जीवन के कुछ पलो को समझना काफी मुश्किल होता है। इसके साथ ही अजहर की फिल्म को लेकर भी उन्होंने उत्साह जताते हुए कहा कि इस फिल्म को मैं देखना चाहूंगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
