इंजमाम उल हक की जगह की लालचंद राजपूत बने मुख्य कोच
काबुल। पूर्व भारतीय क्रिकेटर लालचंद राजपूत को अफगानिस्तान टीम का कोच नियुक्त किया गया है। लालचंद राजपूत ने भारतीय टीम के कोच के पद के लिए भी आवेदन किया था। लालचंद राजपूत को पाकिस्तान के इंजमाम उल हक की जगह अफगानिस्तान की कमान सौंपी गयी है।
वेस्टइंडीज दौरे के लिए संजय बांगड़ बने टीम के बल्लेबाजी कोच
हक अफगानिस्तान के कोच के बाद पाकिस्तान टीम के मुख्य चयनकर्ता की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं जिसके चलते अफगानिस्तान के कोच का पद खाली हो गया था। लालचंद राजपूत की कोचिंग में अफगानिस्तान स्कॉटलैंड के दौरे पर जायेगी, जिसके बाद जुलाई और अगस्त में आयरलैंड और नीदरलैंड के दौरे पर जायेगी। लालचंद अंडर-19 की भारतीय टीम की कोचिंग कर चुके हैं।
आईपीएल में मुंबई इंडियंस टीम की कोचिंग का भी लालचंद राजपूत जिम्मा संभाल चुके हैं। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन दानिश नसीमुल्लाह ने कहा कि लालंचद का अनुभव टीम के लिए उपयोगी साबित होगा। एसीबी के चीफ एग्जेक्युटिव शैकुल्लाह स्तंकजाई ने कहा कि ने कहा कि लालचंद राजपूत को पाकिस्तान के बल्लेबाज मोहम्मद युसुफ, हर्शल गिब्स, कोरी कोलीमोर की जगह चुना गया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
