Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

शास्त्री पर भड़के गांगुली कहा, बैंकाक नहीं जाते तो अच्छा होता..

नई दिल्ली। रवि शास्त्री को हेड कोच के लिए नहीं चुना गया जिसके बाद उन्होंने मीडिया में इसके लिए सौरव गांगुली को जिम्मेदार ठहरा दिया। जिसके बारे में गांगुली ने अब जवाब दिया है।

इंडिया टूडे से बात करते हुए गांगुली ने कहा कि अगर शास्त्री यह समझते हैं कि मैं उनके कोच नहीं बनने के लिए जिम्मेदार हूं तो वो गलत हैं और ये उनके दिमाग का फितूर है। मैं शास्त्री की इस बात से बेहद आहत हुआ हूं और इस बारे में मैं बीसीसीआई को मेल भी करूंगा।

शास्त्री के बयान पर गांगुली को आया गुस्सा

शास्त्री को इस बारे में सच्चाई पता नहीं है इसलिए ही शायद उन्होंने मेरे खिलाफ इस तरह का बयान दिया है। अरे सेलेक्शन कमेटी में मैं अकेला थोड़े ही था। आपको बता दें कि सेलेक्शन कमेटी में सौरव के अलावा सचिन तेंदुलकर और वीवीएस लक्ष्मण भी थे।

शास्त्री हॉलीडे मनाने बैंकाक क्यों गये

इसके बाद गांगुली ने एक खास बात कही कि जब कोच के लिए पूर्व क्रिकेटर्स एक घंटे का प्रेजेंटेशन दे रहे थे तब शास्त्री को बैंकॉक में हॉलिडे मना रहे थे तो इसमें मैं क्या कर सकता हूं।

बीसीसीआई को पता था गांगुली के प्रोग्राम के बारे में

आपको बता दें कि गांगुली ने बीसीसीआई को दो हफ्ते पहले ही बता दिया था कि वो क्रिकेट सलाहकार समिति की मीटिंग से 5 बजे शाम को बाहर निकल जाएंगे इसलिए रवि शास्त्री की मीटिंग शाम सवा चार बजे रखी गई थी लेकिन ऐन मौके पर इस मीटिंग को 45 मिनट बाद शिफ्ट कर दिया गया जिसकी वजह से गांगुली मीटिंग में मौजूद नहीं थे।

अनिल कुंबले को टीम इंडिया का हेड कोच चुना गया

जिसके बाद अनिल कुंबले को टीम इंडिया का हेड कोच चुन लिया गया और इस फैसले के बाद रवि शास्त्री ने मीडिया में इंटरव्यू दिया कि जिस दिन वो हेड कोच के लिए इंटरव्यू दे रहे थे उस मीटिंग में सौरव गांगुली मौजूद ही नहीं थे। उनका सेलेक्शन गांगुली की ही वजह से नहीं हुआ। गांगुली ने उनका अपमान किया है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:14 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+