Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

कुंबले के टेस्ट में फेल कोहली, रहाणे और पुजारा ने दिखाया दम

नई दिल्ली। वेस्टइंडीज के दौरे से पहले टीम इंडिया के हेड कोच अनिल कुंबले टीम की तैयारियों में जुट गये हैं। कुंबले ने टीम को टेस्ट मैच के लिए अलग से कोचिंग की शुरुआत की है। इस प्रैक्टिस सेशन में कई ऐसी कमियां निकलकर सामने आयी जिसका किसी को भी अंदाजा नहीं था।

Video: कुंबले के बॉन्डिंग सेशन में ड्रम बजाते नजर आये धोनी-कोहली

कुंबले टीम के आला खिलाड़ियों के साथ बेंगलुरू से 25 किलोमीटर दूर अलूर स्टेडियम में प्रैक्टिस के लिए ले गये। इस प्रैक्टिस सेशन में कुंबले ने पारंपरिक प्रैक्टिस की बजाए अलग तरह का सेशन लिया। यहां हर बल्लेबाज को तीन तेज गेंदबाज और तीन स्पिन गेंदबाजों का सामना करने का मौका दिया गया।

टेस्ट ओपनर मुरली विजय और शिखर धवन को इशांत शर्मा, उमेश यादव व भुवनेश्वर कुमार का सामने करने के लिए लाया गया। आधा घंटा तेज गेंदबाजों के साथ बैटिंग के बाद इन्हें अमित मिश्रा, रवींद्र जडेजा, आर अश्विन का सामना करने का मौका मिला।

क्या धोनी से कप्तानी लेने के बाद विकेटकीपिंग भी छीनेंगे कोहली?

इस दौरान मुरली विजय ने अच्छी बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया, लेकिन इस पारी के दौरान वह एक बार रन आउट भी हुए। जबकि शिखर धवन लंबे समय तक अपने बैट के एंगल के साथ बैंटिंग में सुधार के लिए घंटो नेट्स पर पसीना बहाते रहे। शिखर धवन भी एक घंटे तक क्रीज पर बल्लेबाजी नहीं कर पाये और उन्होंने अश्विन की गेंद पर स्लिप पर अपना कैच थमा दिया। यही नहीं एक बार फिर वह भुवनेश्वर कुमार को अपना कैच उन्ही के हाथों में थमा बैठे।

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली भी इस प्रैक्टिस सेशन में कुछ खास नहीं कर सके और रवींद्र जडेजा ने उन्हें दो बार आउट किया। जबकि केएल राहुल वह भी एक बार अपना विकेट गंवा बैठे। कुछ यही हाल रोहित शर्मा का भी रहा वह भी कुछ गेंदों का सामना करने के बाद अपना विकेट गंवा बैठे।

इस टेस्ट में अजिंक्या रहाणे और चेतेश्वर पुजारा पास हुए और उन्होंने पूरे सेशन के दौरान अपना विकेट नहीं गंवाया। ऐसे में देखने वाली बात यह होगी की कुंबले की अगुवाई में टीम इंडिया टी-20 के अभ्यास से बाहर आकर लंबे टेस्ट सीजन में अपनी काबिलियत साबित कर पाती है या नहीं।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:14 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+