भारत-वेस्टइंडीज एकादश के बीच खेला गया पहला वार्म अप मैच ड्रा
सेंट कीट्स। टीम इंडिया और वेस्टइंडीज एकादश के बीच खेला गया पहला वार्म अप मैच ड्रा हो गया है। मैच में स्पिनर अमित मिश्रा सबसे सफल गेंदबाज के रूप में उभरे, उन्होंने इस मैच में चार विकेट झटके। अमित मिश्रा ने एक तरफ जहां बेहतरीन गेंदबाजी का मुजायरा किया तो वहीं दूसरी तरफ तेंज गेंदबाज कुछ खास नहीं कर सके। जब मैच खत्म हुआ तो वेस्टइंडीज की टीम ने सात विकेट खोकर 281 रन बनाये थे।
'बीच बॉलीवॉल' का मजा ले रहे हैं टीम इंडिया के खिलाड़ी, देखें तस्वीरें
इस मैच में होप जिन्होने सिर्फ छह टेस्ट मैच खेले हैं ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 355 मिनट क्रीज पर बिताये और 229 गेंदों का सामना किया। इस दौरान उन्होने 15 चौके लगाये। अमित मिश्रा ने इस पारी में अच्छी गेंदबाजी करते हुए 67 रन देकर चार विकेट अपने नाम किये। भारत ने अपनी पहली पारी छह विकेट के नुकसान पर 258 रन बनाकर पहले दिन घोषित की थी।
टीम इंडिया में नये संस्कार डालेंगे कोच अनिल कुंबले
तेज गेंदबाजों में भुवनेश्वर कुमार, शामी और उमेश यादव को एक-एक विकेट मिला। जबकि इशांत शर्मा एकलौते ऐसे गेंदबाज रहे जिन्हें एक भी विकेट नहीं मिला। आपको बता दें कि दूसरा वार्म अप मैच 14-16 जुलाई के बीच खेला जाएगा। जबकि पहला टेस्ट मैच 21 जुलाई को खेला जाएगा।
संक्षिप्त स्कोर
भारत 258/6 घोषित, 93 ओवर (रोहित शर्मा 54 नाबाद, शिखर धवन 51, के एल राहुल 50; जोमेल वैरिकन2-61) वेस्ट इंडीज एकादश 281/7, 87 ओवर( शाई होप 118 नाबाद, राजेंद्र चंद्रिका 69; अमित मिश्रा 4/67)
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
