प्रेग्नेंट हो या ना हो, औरत के साथ रहना बड़ा मुश्किल है: हरभजन
नयी दिल्ली। टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह जल्द पिता बनने वाले हैं। जुलाई के आखिरी हफ्ते में हरभजन सिंह पिता बन जाएंगे। अपने पहले बच्चे को लेकर हरभजन सिंह काफी उत्साहित है। शॉपिंग से लेकर डिजाइन बेबीसूट की खरीदारी कर रहे हैं। एक इंटरव्यू के दौरान हरभजन ने अपनी पत्नी गीता बसरा की प्रेग्नेंसी के बारे में बताया और अपना अनुभव शेयर किया। 8 साल बाद हरभजन ने खोला राज! श्रीसंत को मैदान पर क्यूं जड़ा था थप्पड़?
एक अंग्रेजी वेबसाइट से इंटरव्यू के दौरान हरभजन ने कहा कि गीता की पहली डिलीवरी है और वो अपने माता-पिता के पास लंदन में ही रहना चाहती है। इसलिए हम यहां आ गए हैं। उन्होंने कहा कि वो ज्यादा से ज्यादा वक्त गीता के साथ गुजार रहे हैं, खरीदारी कर रहे हैं।
एक सवाल के जबाव में भज्जी ने कहा कि यह सब इतना आसान नहीं है। मजाकिया लहजे में उन्होंने कहा कि प्रेगनेंट हो या नहीं, महिला के साथ रहना बहुत मुश्किल है। उन्होंने कहा कि मैं इस दौर में गीता की भावनाओं को समझने की कोशिश कर रहा हूं और उनको पूरा कर रहा हूं।
वहीं अपने पहले बच्चे को लेकर रोमांचित भज्जी ने कहा कि उम्मीद कर रहा हूं कि सब ठीक हो जाए। पिता की जिम्मेदारियों को संभालने के लिए भज्जी ने अपनी पत्नी के साथ कुछ क्लासेज ली है, ताकि वो दोनों आने वाली स्थिति को समझ सकें।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
