अब 1983 विश्वकप पर बनेगी फिल्म, अर्जुन बनेंगे कपिल देव?
नई दिल्ली। आजकल खिलाड़ियों की लाइफ पर फिल्में बनाने का मौसम आया हुआ है। मोहम्मद अजहरूद्दीन की लाइफ पर बनी फिल्म 'अजहर' के बाद कप्तान धोनी की बायोपिक: अनटोल्ड स्टोरी का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
धोनीः द अनटोल्ड स्टोरी: साक्षी से पहले माही किसी और से करते थे प्यार!
तो वहीं सचिन तेंदुलकर की डाक्यूमेंट्री मूवी का भी शिद्दत से वेट हो रहा है। इसी क्रम में एक और जाने-माने डायरेक्टर ने 1983 के क्रिकेट विश्वकप पर फिल्म बनाने का ऐलान किया है जो अब पर्दे पर तत्कालीन कैप्टन कपिल देव की लाइफ को दिखाना चाहते हैं।
#DidYouKnow: कपिल देव ने पूरे करियर में एक भी नो बॉल नहीं डाली..
हम बात कर रहे हैं अनुराग कश्यप की, जो इन दिनों कपिल देव से जुड़ी हर बात का गहनता से अध्ययन कर रहे है। अगर सबकुछ ठीक रहा तो ये फिल्म बहुत जल्द शूटिंग फ्लोर पर होगी। खबर ये भी है कि पर्दे पर कपिल देव की भूमिका अभिनेता अर्जुन कपूर निभायेंगे।
इस फिल्म में तत्कालीन क्रिकेट की परिस्थिति को चित्रांकित किया जायेगा और यही नहीं इस फिल्म में कपिल की लाइफ के कुछ निजी पहलुओं को भी दिखाया जायेगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
