पाक गेंदबाज जुनैद खान के पहले बच्चे की पैदा होते ही मौत
नयी दिल्ली/इस्लामाबाद। पाकिस्तान टीम के तेज गेंदबाजी जुनैद खान ने गुरुवार को अपने पहले बच्चे को जन्म के समय ही खो दिया। उनकी पत्नी अस्पताल में हैं और धीरे-धीरे उनकी सेहत में सुधार हो रहा है। आपको बता दें कि जुनैद खान मौजूदा समय में पाकिस्तान कप में बलूचिस्तान के लिए खेल रहे हैं। पापा धोनी की जीत को सेलिब्रेट किया बेटी जीवा ने, देखें वीडियो
इस दुख भरी खबर की सूचना खुद जुनैद खान ने ट्वीट कर दिया। अपने ट्वीट में जुनैद ने लिखा है कि 'मेरी ज़िंदगी का सबसे खराब दिन, मैनें अपने पहले बच्चे को खो दिया, लेकिन अल्लाह की मेहरबानी से मेरी बीवी की हालत अब ठीक है और वो जल्द ही ठीक हो रही है। अल्लाह का शुक्रिया।'
Worst day in my life i have lost my first baby but with the grace of allah my wife health is good and she is doing better now. Thanks Allah
— Junaid khan 83 (@JunaidkhanREAL) April 28, 2016
आपको बता दें कि हाल ही में शाहिर अफरीदी की बेटी की मौत को लेकर झूठी अफवाह फैली थी। लेकिन जुनैद खान की तरफ से आई यह दुखद खबर सच है। उल्लेखनीय है कि जुनैद ने पाकिस्तान के लिए 22 टेस्ट मैचों में 71 विकेट, वहीं 52 वनडे मुकाबलों में 78 विकेट अपने नाम किए हैं।
Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:14 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications