जमैका टेस्ट : रहाणे ने जड़ा शतक, भारत को 304 रनों की बढ़त
किंग्सटन (जमैका)| दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी 500 रनों पर घोषित कर दी। तीसरे दिन का खेल बारिश के कारण कुछ देर के लिए बाधित रहा लेकिन फिर भी कप्तान विराट कोहली ने 304 रनों की बढ़त लेते हुए पारी घोषित कर दी।
आपको बता दें तीसरा दिन टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे के नाम रहा जिन्होंने 108 रनों की नाबाद पारी खेलते हुए अपने टेस्ट करियर का 7वां शतक जड़ा। टीम इंडिया के दूसरे द्रविड़ कहे जाने वाले अजिंक्य रहाणे ने अपने शतक को पूरा करने के लिए 13 चौके और तीन छक्के लगाए।
रहाणे ने रिद्धिमान साहा (47) के साथ छठे विकेट के लिए 98 रनों की साझेदारी की। इसके अलावा उन्होंने कोहली (44) के साथ चौथे विकेट के लिए 33, रविचंद्रन अश्विन (3) के साथ पांचवें विकेट के लिए 17, अमित मिश्रा (21) के साथ सातवनें विकेट के लिए 33 और उमेश के साथ नौवें विकेट के लिए 47 रनों की साझेदारी करने में सफल रहे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
