क्रिकेट के मैदान में धूम के बाद करना चाहते हैं बॉलिवुड में एक्टिंग
नई दिल्ली। वेस्टइंडीज के स्टार ऑलराउडर ड्वेन ब्रावो अपने हरफनमौला स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। क्रिकेट मैदान पर उनके डांस मूव सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होते हैं। अपने स्वभाव और म्युजिक के शौकीन ब्रावो ने बालिवुड में काम करने की इच्छा जताते हुए कहा कि यह मेरा एक सपना है। बॉलिवुड में काम करना मेरा सपना है और मैं इसे पूरा करना चाहूंगा।
VIDEO: चैंपियन गाने पर जडेजा और ब्रावो का मस्ती भरा डांस
ब्रावो ने कहा कि वह बॉलिवुड में शूट करने के इस्छुक है। आपको बता दें कि ब्रावो ने हाल ही में एक म्युजिक एल्बम लॉच किया है, जिसका एक गाना चैंपियन काफी प्रसिद्ध हुआ है। ब्रावो ने कहा कि वह चाहते हैं कि वह लोगों को प्रेरित करें कि लोग अपने सपनों को पूरा करने में कभी भी हार नहीं मानें। उन्होंने कहा कि उनके पास कुछ प्रस्ताव हैं, लेकिन उन्होंने साफ किया कि क्रिकेट उनकी पहली प्राथमिकता है।
अपने सपने के बारे में बात करते हुए कहा ब्रावो ने कहा कि म्युजिक हमेशा से मेरे बचपन का सपना रहा है। यही नहीं ब्रावो ने कहा कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में वह शाहरुख खान, सलमान खान और दीपिका पादुकोड़ के प्रशंसक हैं। ब्रावो ने कहा कि वह हिंदी फिल्में देखते हैं और उन्हें कुछ हिंदी के शब्द भी आते हैं। उन्होंने कहा कि गंगनम के बाद लोग चैंपियन को उसी दर्जे का गाना बताते हैं जो काफी बड़ी बात है मेरे लिये।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
