...तो इसलिए एशिया कप और टी20 से बाहर हो गई पाकिस्तान
नयी दिल्ली। पाकिस्तान की क्रिकेट टीम पिछले कुछ मैचों से अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रही हैं। पाक की क्रिकेट टीम पहले एशिया कप में बुरी तरह से हारी और भी टी20 वर्ल्ड कप में भी टीम जल्दी ही बाहर हो गई। टीम की हार को लेकर पाकिस्तान के पूर्व कोच वकार यूनिस ने खुलासा किया है। वकार यूनिस ने टीम से उमर अकमल को निकालने के लिए कहा और साथ इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, एशिया कप और टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की हार के लिए शाहिद अफरीदी को जिम्मेदार ठहराया।
दो साल तक पाकिस्तान क्रिकेट के कोच रहे वकार यूनिस ने हार के लिए अफरीदी की खराब फॉर्म को जिम्मेदार ठहराया है। वकार ने अपनी रिपोर्ट में अफरीदी की खराब कप्तानी पर भी निशाना साधा है। उन्होंने पाकिस्तान टीम की खस्ताहाल का भी जिक्र अपनी रिपोर्ट में किया है।
आपको बता दें कि वकार यूनिस की ये रिपोर्ट लीक हो गई थी। इस रिपोर्ट में उन्होंने उमर अकमल, अहमद शहजाद और अफरीदी का जिक्र करते हुए टीम की हार के लिए जिम्मेदार कारणों का जिक्र किया था।
अपनी रिपोर्ट में वकार ने कहा है कि शाहिद अफरीदी ने टीम की कुछ बैठकें और प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा नहीं लिया। बतौर कप्तान उन्हें इस प्रैक्टिस में हिस्सा लेना चाहिए। वकार ने कहा कि अफरीदी ने मैच के दौरान मोहम्मद नवाज को खेलाया, जिससे युवा के आत्मविश्वास में गिरावट आई।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
