जून में 3 वनडे और 3 टी-20 मैच की सीरीज का हुआ ऐलान
नई दिल्ली। क्रिकेट के फैंस के लिए खुशखबरी यह है कि आईपीएल के बाद टीम इंडिया जिम्बाब्वे के दौरे पर जा रही है। इस दौरे पर टीम इंडिया तीन वनडे इंटरनेशनल और तीन टी-20 मैच खेलेगी।
टीम इंडिया जिम्बाब्वे के दौरे पर आईपीएल के खत्म होने के बाद जून में रवाना हो जाएगी। इस बात की आधिकारिक पुष्टि जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड ने की है। सभी मैच हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले जायेंगे।
पढ़ें- जब हरभजन ने खोया अपना आपा
एकदिवसीय मैच 11 जून से 15 जून के बीच खेले जायेंगे। जबकि टी-20 मैच 18 से 22 जून के बीच खेले जायेंगे। जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड के प्रबंध निदेशक विल्फ्रेड मुकोनडिवा ने कहा कि इस दौरे के लिए भारतीय क्रिकेट
बोर्ड से सभी औपचारिकतायें पूरी कर ली गयी है।
आपको बता दें कि टीम इंडिया 2010 के बाद तीन बार जिम्बाब्वे दौरे पर गयी है। पिछले साल भी टीम इंडिया जिम्बाब्वे के दौरे पर गयी थी। हालांकि टीम इंडिया का इस दौरे के लिए ऐलान होना अभी बाकी है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
