IPL 8: रोहित-रायडू की तूफानी पारी, मुंबई ने दिल्ली को 5 विकेट से रौंदा

नयी दिल्ली। आईपीएल के 39वें लीग मैच में मेजबान मुंबई इंडियंन ने दिल्ली डेयरडेविल्स को 5 विकेट से हराकर कर लगातार अंक तालिका में अपना चौथा स्थान पा लिया है। मैच के हीरों रहे रायुडू और रोहित शर्मा। रायुडू ने नाबाद 49 और कप्तान रोहित शर्मा ने 46 रनों का योगदान दिया और टीम को जीत दिला दी।

दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट खोकर 152 रन बनाये। आज युवराज का भी बल्ला चमका। युवराज ने 44 गेंद में 57 रनों की पारी खेली, लेकिन मुंबई के सामने युवराज की ये पारी फीकी पड़ गई। मुंबई की ओर से हरभजन को मैच ऑफ द मैच चुना गया। हरभजन सिंह ने 4 ओवर में 11 रन देकर 2 विकेट लिए।

मुंबई ने तीन गेंद शेष रहने ही जीत हासिल कर लिया। रोहित ने 37 गेंद में 2 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 46 रन बनाये। कीरोन पोलार्ड ने फठाफट क्रिकेट दिखाते हुए 14 गेंद में 26 रन ठोक दिए। इस जीत के बाद मुंबई दस मैचों में दस अंक लेकर चौथे स्थान पर पहुंच गई है जबकि दिल्ली 10 मैचों में आठ अंक के साथ छठे स्थान पर खिसक गई।

Story first published: Wednesday, May 6, 2015, 1:04 [IST]
Other articles published on May 6, 2015
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+