गर्लफ्रैंड से मिलने के लिए सचिन को ढाई घंटे ड्राइव करनी पड़ती थी
लखनऊ। सचिन तेंदुलकर अपने शर्मीले स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। प्यार के मामले में भी वह भी कुछ ऐसे ही थे और इस बात का उन्होंने खुद एक कार्यक्रम के दौरान जिक्र किया। अपनी प्रेम कहानी के बारे में बात करते हुए सचिन ने बताया कि किस तरह से बिना स्मार्ट फोन के उन्होंने फोन करने के लिए ढाई घंटे तक सफर किया।
जब बड़े-बड़े बैग लेकर पैदल ही सचिन को घर जाना पड़ा
सचिन को अपनी गर्लफ्रैंड जोकि उनकी पत्नी अंजली है से बात करने के लिए तमाम तरीकों का इस्तेमाल करते थे। सचिन ने बताया का कुछ लोगों के अलावा कोई भी हमारे रिश्ते के बारे में नहीं जानता था। अंजली से मिलने के लिए मैं जेजे अस्पताल जाया करता था, जहां वह पढ़ाई करती थी और रहती थी। मैं उन्हें बांद्रा से फोन करके कहता था कि अगले 40-45 मिनट में मैं उनसे मिलुंगा।
ट्विटर पर सचिन वो कर गये जो उन्होंने पूरी जिंदगी नहीं किया
सचिन ने बताया कि कई बार ऐसा हुआ कि जब मैं पहुंचता था वह इमरजेंसी में किसी मरीज को देख रही होती थी और वह बाहर नहीं आ पाती थी, ऐसे में मैं फिर से बांद्रा जाता था फोन करने और बताता था कि मैं अगले 40 मिनट में फिर से पहुंच रहा हूं। ये वो दौर है जब लोगों के पास स्मार्ट फोन है, ऐसे में कोई भी ऐसा नहीं करेगा कि एक फोन करने के लिए ढाई घंटे ड्राईव करे और कहे कि मैं मिलने आ रहा हूं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
