तो कुणाल पांडया के हिट स्ट्रोक के पीछे कारण युवी हैं?
मुंबई। मुंबई इंडियंस के शानदार खिलाड़ी कुणाल पांड्या ने अपने खेल से सबको इंप्रेस किया है, रातों रात लोगों के दिल के राजा बने कुणाल ने कहा कि उनके फेवरेट और आदर्श खिलाड़ी युवराज सिंह हैं और इसी कारण वो उन्हीं के जैसे खेलने की कोशिश करते हैं।
मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है, वो एक बेहतरीन ऑलराउंडर हैं जिनकी जितनी तारीफ की जाये कम ही है। कुणाल ने कहा कि वो युवी के खेल का बारिकी से अध्ययन करते थे और उनकी तरह के शॉटस मारने की कोशिश करते थे। मालूम हो कि कुणाल पांड्या ने रविवार को दिल्ली के खिलाफ 37 गेंदों में 86 रनों की पारी खेल टीम को जीत दिलाने के साथ ही उसकी प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को बरकरार रखा।
आपको बता दें कि आईपीएल प्वाइंट्स टेबल में मुंबई की टीम इस समय तीसरी पोजिशन में है। उसे प्लेऑफ में जाने के लिए गुजरात लायंस के खिलाफ 21 मई को होने वाले अपने अंतिम लीग मैच में हर हाल में जीत चाहिए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
