'मुल्तान के सुल्तान' ने शेयर किया मस्त वीडियो, याद आये सुनहरे पल
नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने भले ही क्रिकेट के मैदान पर बैटिंग बंद कर दी है लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी बल्लेबाजी जबरदस्त चालू हैं।
'मुल्तान के सुल्तान' ने कहा कि अगर क्रिकेट 'फिल्म' है तो आप 'शोले' हैं सनी पाजी
ट्विटर पर बेहद एक्टिव रहने वाले "नज़फ़गढ़ के नवाब" यानी मिस्टर वीरू ने इस बार वो वीडियो अपने चाहनेवालों के लिए शेयर किया है जिसमें उन्होंने साउथ अफ्रीका के तूफानी गेंदबाज डोनाल्ड के छक्के छुड़ाये थे।
Watch the coolest 6 hit by me&subscribe this future amazing YouTube channel.Dhaansu channel Hoga,aaj subscribe krlohttps://t.co/rPD4lrMygQ
— Virender Sehwag (@virendersehwag) August 1, 2016
वीरू ने अपनी पोस्ट में किया कूलेस्ट हिट का जिक्र...
मालूम हो कि वीरू को लोग सिक्सर किंग कहते थे क्योंकि जब वो पिच पर होते थे तो उनका फोकस केवल खेल और शॉट्स पर ही होता था। उन्हें अपना शतक पूरा करने की भी परवाह नहीं होती थी। क्रिकेट के मैदान में कई ऐसे पल हैं जहां सहवाग ने अपना शतक छक्का लगाकर पूरा किया था। जिसमें तिहरा शतक भी शामिल है, जो कि पाकिस्तान क्रिकेटर सक़लैन मुश्ताक की गेंद पर उन्होंने जड़ा था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications