बैंगलुरू। बुधवार को हुए एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 27 रनों से हरा दिया और एक बार फिर से कैप्टन धोनी स्टार क्रिकेटर विराट कोहली पर भारी पड़े। चेन्नई की टीम ने पहले खेलते हुए बैंगलोर की टीम को 182 रनों का लक्ष्य दिया था जिसके जवाब में कोहली की टीम मात्र 154 रन ही बना पायी। बैंगलुरू की ओर से सबसे ज्यादा रन कप्तान विराट ने ही बनाये उन्होंने 51 रनों
की पारी खेली।
इस मैच के हीरो रहे नये नवेले शादी शुदा क्रिकेटर सुरेश रैना, उन्होंने शानदार 62 रन बनाये जिसकी वजह से उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
बुधवार के मैच में एक बार फिर से स्टार बॉलर आशीष नेहरा का जलवा रहा, उन्होंने 2.5 की इकॉनमी से चार ओवरो में मात्र 10 रन देकर चार अहम विकेट चटकाए और सुपर किंग्स की जीत में अहम भूमिका अदा की। जबकि बैंगलुरू की टीम में कप्तान कोहली के अलावा कोई भी बल्लेबाज जमकर नहीं खेल पाया, ना तो दिनेश कार्तिक (10) चले और ना ही अब्राहम डिविलियर्स।
इस मैच के हीरो रहे सुरेश ऱैना ने अपने खूबसूरत शाट्स से दर्शकों का जमकर मनोरंजन किया, मैदान का कोई भी हिस्सा ऐसा नहीं था जहां सुरेश रैना ने शॉट नहीं मारा हो। मालूम हो चेन्नई की इस सीजन में यह चौथी जीत थी। राजस्थान के बाद चेन्नई इस सीजन में अभी दूसरे नंबर पर है।